3 हजार से कम कीमत में लॉन्च होगी Nothing Watch Pro, इन धांसू फीचर्स से होगा लैस, यहां जानें
Nothing Watch Pro: नथिंग बहुत जल्द अपने स्मार्टवॉच Nothing Watch Pro को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा हुआ है।कंपनी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि, जल्द वह अपने स्मार्टवॉच Nothing Watch Pro को बाजार में लाने वाला है। वहीं कुछ रिपोर्ट की मानें तो नई नथिंग स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और चार्जर को भारतीय मानक ब्यूरो प्रमाणन वेबसाइट पर देखा जा चुका है। तो आईए आपको इस अपकमिंग स्मार्टवॉच की खूबियों रूबरू करवाते हैं।
Nothing Watch Pro की खूबियां
Nothing Watch Pro को 1.96-इंच AMOLED स्क्रीन के साथ पेश किया जा सकता है। जिसमें 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 50Hz रिफ्रेश रेट और 100 वॉच फेस मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा यूजर्स को इस वॉच में 110 के करीब स्पोर्ट्स मोड मिल सकते हैं। इस नए स्मार्टवॉच को कंपनी ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर के साथ ला सकती है। नथिंग वॉच प्रो को एल्यूमीनियम मिक्स मेटल केस के साथ-साथ पानी और धूल प्रतिरोधी (IP68) डिजाइन के साथ लाए जाने की उम्मीद है।

मिलेंगे ये हेल्थ ट्रैकर
इसके अलावा इस स्मार्टवॉच में आपको हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन सेंसर, स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस मॉनिटर भी मिल सकता है। वहीं इसके बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 330mAh की बैटरी शामिल की जा सकती है, जिसे लगभग 13 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
Google Pixel 8 की जल्द होने जा रही एंट्री
Apple के बाद अब Google ने भी अपने नए सीरीज Pixel 8 की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। कंपनी का मेड बाय गूगल इवेंट 4 अक्टूबर को होने जा रहा है। जिसमें इस सीरीज को पेश किया जाएगा। आपको बता दें इस इवेंट का आयोजन न्यूयॉर्क शहर में होगा। जो भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे या शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आगर आप भी इस इवेंट को देखने के इच्छुक हैं तो आप यह कार्यक्रम यूट्यूब पर भी लाइव देख सकते हैं।
Google Pixel 8 को लेकर लीक की मानें तो इसमें 6.7-inch का QHD+ LTPO OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। कंपनी Google Tensor G3 प्रोसेसर के साथ इसे लॉन्च कर सकती है। इसके कंपनी अपने इस डिवाइस को Titan सिक्योरिटी चिप भी दे सकती है। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications








