Home
Gadgets

boAt स्मार्टवॉच से अब होगा ऑनलाइन पेमेंट, MasterCard की साझेदारी से काम होगा आसान

भारत के लोकप्रिय ब्रांड boAt ने कमाल कर दिखाया है। अब आप सोच रहे होंगे कि boAt ने ऐसा क्या कर दिया है, जो इतना सुर्खियों में आ गया है। बता दें कि अब आप जिस समय वॉच देखते हैं, ठीक उसी समय आप पेमेंट भी कर सकते हैं।

दरअसल, boAt ने MasterCard के साथ साझेदारी की है, ताकि सीधे अपने स्मार्टवॉच पर टैप-एंड-पे फंक्शनैलिटी पेश की जा सके। इस साझेदारी के माध्यम से आप boAt का ऑफिशियल ऐप यूज करके कॉन्टैक्टलेस पेमेंट्स के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

boAt स्मार्टवॉच से अब होगा ऑनलाइन पेमेंट

ये ऐप यूजर्स को अपने मौजूदा MasterCard डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स को सपोर्टेड बैंक्स से लिंक करने देता है। एक बार सेटअप हो जाने के बाद, पेमेंट करने के लिए सिर्फ POS पर स्मार्टवॉच को जल्दी से टैप करना है, इसके लिए कोई पिन की आवश्यकता नहीं होगी।

यह डेली की पर्चेजिंग को फास्ट बनाने के साथ ही कन्वीनिएंट भी बनाता है। वहीं दूसरी तरफ MasterCard की एडवांस टोकेनाइजेशन टेक्नोलॉजी प्रत्येक ट्रांजेक्शन को सिक्योर बनाती है।

boAt की MasterCard के साथ साझेदारी से क्या होंगे लाभ -शुरू में यह फीचर चुनिंदा प्रमुख बैंकों के MasterCard यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। लेकिन जल्द ही इसे और बैंकों तक बढ़ाने का प्लान है।

वहीं boAt के फाउंडर और सीईओ समीर मेहता इस कदम को अपने यूजर्स के लिए डेली लाइफ को आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मान रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा है कि कंपनी हमेशा से ही टेक्नोलॉजी की सीमाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास करती है। ऐसे में मास्टरकार्ड के साथ हमारी साझेदारी हमारे यूजर्स के लिए सपंर्क रहित भुगतान को आसान और सुविधाजनक बनाने में हमारी मदद करेगी, ताकि हम अपने यूजर्स को बेहतरीन अनुभव दे सकें।

कंपनी का कहना है कि boAt और MasterCard की यह साझेदारी सिर्फ ट्रेंड्स के साथ बने रहने के बारे में नहीं है, बल्कि यह नया लक्ष्य सेट करने के बारे में हैं। टेक्नोलॉजी को यूजर फ्रेंडली सॉल्यूशन के साथ जोड़कर हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि पेमेंट का फ्यूचर आपकी कलाई पर सही है या नहीं।

अब अगर आप शॉपिंग के लिए बाहर जा रहें हैं, तो आपको अपना वॉलेट ले जाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप अपनी स्मार्टवॉच के एक साधारण टैप से भुगतान कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Now online payment will be possible with boAt smartwatch, work will be easier with MasterCard
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X