कम्फर्ट के साथ 70 घंटे का बैटरी बैकअप देंगे Nu के ये लेटेस्ट बड्स, कीमत मात्र 1,799 रुपये
Nu रिपब्लिक ने भारत में Cyberstud X7 ANC ट्रू वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने इन बड्स में बोल्ड आरजीबी LED लाइट्स और एर्गोनोमिक शेप के साथ पेश किया है। ये बड्स आपको कम्फर्ट के साथ लंबा प्लेबैक टाइम देंगे।
अगर आप एक ऐसे बड्स की तलाश कर रहे हैं, जो कि कम्फर्ट के साथ लंबा बैकअप दें और कीमत भी आपकी पॉकेट के मुताबिक हो तो आप इन बड्स की ओर अपना रुख कर सकते हैं। चलिए इन बड्स की कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Nu Republic Cyberstud X7 ANC की कीमत
Nu Republic Cyberstud X7 ANC वायरलेस को कंपनी ने 1,799 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया हैं। आप इन लेटेस्ट एलईडी वाले बड्स को कंपनी की वेबसाइट nurepublic.co से खरीद सकेंगे।
Nu Republic Cyberstud X7 ANC के फीचर्स
यह बड्स 13mm नियोडिमियम ड्राइवर्स से लैस है। Cyberstud X7 ANC बड्स में क्लियर, इमर्सिव साउंड के लिए एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) और एनवायर्नमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) सपोर्ट करता है। कंपनी ने इन बड्स में बोल्ड आरजीबी एलईडी लाईट्स और एक स्लीक डिजाइन दिया है।
Nu Republic Cyberstud X7 ANC का बैटरी बैकअप
Cyberstud X7 ANC क्वाड माइक और एक्स-बास टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं, जो कि म्यूजिक को बेहतरीन एक्सपीरियंस के साथ कनेक्ट करते हैं। इन बड्स में यूजर्स को डुअल मोड यानी गेम और म्यूजिक मिलेगा और 40ms लो-लेटेंसी भी मिलेगी।
कंपनी का कहना है कि ये बड्स आपको 70 घंटे तक का प्लेटाइम प्रदान करेंगे। इतना ही नहीं, इन बड्स को कंपनी ने ऐसे डिजाइन किया है, जो कि पसीने और स्प्लैश से भी आपको सुरक्षा देगा।


Click it and Unblock the Notifications








