Home
Gadgets

नूबिया पेश करेगी फ्लैक्सिबल स्क्रीन के साथ वियरेबल डिवाइस

सैमसंग के अपकमिंग ग्लैक्सी फोल्डेबल स्मार्टफोन का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। बता दें, कंपनी कुछ दिनों में ही इस स्मार्टफोन को सबसे सामने पेश करेगी। खबर आ रही है कि नूबिया ने भी MWC 2019 में अपने फ्लैक्सिबल डिवाइस को लॉन्च करने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। कंपनी ने MWC में अपनी मौजूदगी की पुष्टि ऑफिशियल वीबो अकाउंट से की है।

नूबिया पेश करेगी फ्लैक्सिबल स्क्रीन के साथ वियरेबल डिवाइस

बता दें, नूबिया ने MWC 2019 में अपने इवेट का इनवाइट भी पोस्ट किया है। जिसकी टैगलाइन 'Flex Your Life' दी गई है। अफवाहों से पता चलता है कि कंपनी इस इवेंट में फ्लैक्सिबल स्क्रीन के साथ वियरेबल डिवाइस को भी लॉन्च करेगी। कंपनी इस वियरेबल डिवाइस को China Unicom के साथ मिलकर लॉन्च करेगी।

वियरेबल डिवाइस भी हो सकता है लॉन्च

कुछ समय पहले ही नूबिया ने बर्लिन में हुए IFA 2018 में फ्यूचरिस्टिक नूबिया एल्फा को टीज किया था। जो दुनिया का मोस्ट एडवांस्ड वियरेबल स्मार्टफोन था। नूबिया स्मार्टफोन के जनरल मैनेजर Ni Fei ने कहा कि कंपनी फ्लैक्सिबल डिस्प्ले के साथ एक वियरेबल डिवाइस को लॉन्च कर सकती है। वहीं, कंपनी के नए स्मार्टफोन की बात करें तो स्मार्टफोन को वियरेबल डिवाइस एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर ऑपरेट किया जाएगा।

इसके इस्तेमाल से यूजर्स कॉल आंसर, म्यूजिक प्लेबैक जैसे कई काम कर सकेंगे। जाहिर सी बात है कि सैमसंग का फोल्डेबल स्मार्टफोन कुछ समय बाद लॉन्च होने वाला है। वहीं, नूबिया भी अपने फ्लैक्सिबल डिवाइस को लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। ऐसे में दोनों कंपनियां आपस में एक दूसरे को टक्कर देगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung's Upcoming Glaxy Foldable Smartphone is waiting for a long time. Explain that the company will present this smartphone in the first few days. It is being reported that Nubia has also been fully prepared to launch the MWC in 2019 for launching its flawless device.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X