Home
Gadgets

OnePlus Pad Go को कंपनी बजट टैबलेट के तौर पर कर सकती है पेश, यहां जानें

OnePlus Pad Go: स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस जल्द ही अपना नया टैबलेट OnePlus Pad Go को लॉन्च कर सकता है। इस अपकमिंग टैबलेट को लेकर नई जानकारी सामने आई है। जिसके अनुसार इस अफॉर्डेबल ऐंड्रॉयड टैबलेट के तौर पर बाजार में उतारा जा सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इस आगामी टैबलेट को लेकर ऑफिशियल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि वनप्लस फोरम पर इसे लेकर कई अपडेट देखे गए हैं। आइए आपको इस टैबलेट की सभी डिटेल्स बताते हैं।

AndroidAuthority की रिपोर्ट की मानें तो, टिप्स्टर @1NormalUsername ने वनप्लस फोरम पर एक पोस्ट को देखा है। जिसमें अपकमिंग टैबलेट को लेकर कई जानकारी सामने आई हैं। हालांकि बाद में पोस्ट को डिलीट कर दिया गया और दोबारा यह जानकारी शेयर नहीं की गई। डिवाइस आइडेंटिफायर फील्ड में डिवाइस का मॉडल नंबर 'OPD2304' है।

OnePlus Pad Go को कंपनी बजट टैबलेट के तौर पर कर सकती है पेश, यहां जाने

वहीं यूजर ने भी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स पर भी इसी मॉडल नंबर (OPD2304) वाले डिवाइस को देखा गया है। लिस्टिंग के अनुसार, OnePlus Pad Go टैबलेट को कंपनी दो वेरियंट में लाया जा सकता है। यानि कि, इस टैबलेट में वाई-फाई मॉडल के साथ सेल्युलर मॉडल को भी शामिल किया जा सकता है।

वहीं अन्य खबरों की मानें तो इस अपकमिंग टैबलेट को अफॉर्डेबल टैब के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इसलिए यह OnePlus Pad से कम पावरफुल हो सकता है। आपको बता दें, कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

OnePlus Pad के फीचर्स

OnePlus Pad में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 11.61-इंच (2,000 x 2,800 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। यह मीडियाटेक डाइमेंशन 9000 SoC पर चलता है, जो 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB तक UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जुड़ा है। इसमें पीछे की तरफ EIS सपोर्ट के साथ 13-मेगापिक्सल का कैमरा मॉड्यूल और सेल्फी शूट करने के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। वनप्लस पैड 9,510mAh की बैटरी के साथ आता है, जो बॉक्स में 100W चार्जर के साथ आता है। हालाँकि, टैबलेट का चार्जिंग सपोर्ट 67W पर सीमित है।

 
Best Mobiles in India

English summary
company can launch OnePlus Pad Go in the market as an affordable Android tablet. Due to which it is expected to be less powerful than OnePlus Pad.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X