OnePlus लाया दमदार साउंड क्वालिटी वाले बड्स OnePlus Nord Buds 3, कीमत भी बेहद कम
OnePlus ने भारत में अपने लेटेस्ट बड्स OnePlus Nord Buds 3 को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि Nord Buds 3 बड्स Nord Buds 2 के सक्सेसर हैं। कंपनी ने अपने इन नए बड्स को 43 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ मार्केट में एंट्री दी है।
कंपनी OnePlus Nord Buds 3 में बेहतरीन साउंड क्वालिटी होने का दावा करती है। इस आर्टिकल में आपको OnePlus Nord Buds 3 की स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में सभी जानकारी आसानी से मिल जाएगी।

OnePlus Nord Buds 3 की कीमत
OnePlus Nord Buds 3 को कंपनी ने 2,299 रुपये की कीमत पर पेश किया है। आप इन्हें Amazon, Flipkart, Croma और अन्य कई चैनल्स से खरीद सकेंगे। ये बड्स दो कलर ऑप्शन हार्मोनिक ग्रे और मेलेडिक व्हाइट कलर में उपलब्ध है।
इन बड्स की बिक्री 20 सितंबर 2024 से शुरू होने जा रही है। अगर आप इन बड्स को ICICI बैंक और OneCard क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं, तो आपको इस पर 200 रुपये का इंस्टिंट डिस्काउंट मिलने की बात कही गई है।
OnePlus Nord Buds 3 के फीचर्स
फरफॉर्मेंस: Nord Buds 3 में 32db तक का एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) है। सटीक नॉइज कैंसलिंग सिग्नल जेनरेट करके कंपनी का दावा है कि बड्स अनचाही आवाजों को ट्यून करने में सक्षम हैं। OnePlus अपने इन लेटेस्ट बड्स में AI Clear Call फीचर की भी पुष्टि कर रहा है, जो एक एडवांस्ड डुअल-माइक सिस्टम के साथ आता है। AI बेस्ड एल्गोरिद्म का इस्तेमाल करके Nord Buds 3 बेहतर फोन कॉल एक्सपीरियंस के लिए तेज आवाज में रिकॉर्ड की गई आवाजों को बढ़ा सकते हैं।
बैटरी: Nord Buds 3 में 12.4mm का एक्सट्रा-लार्ज डायाफ्राम है, जिसमें बासवेव 2.0 टेक्नोलॉजी का सपोर्ट शामिल है। बड्स के बारे में दावा किया जाता है कि यह एक्टिव नॉइज कैंसलेशन डिसेबल होने पर एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक देता है और चार्जिग केस के साथ जोड़े जाने पर कुल 43 घंटे का लिसनिंग टाइम देता है। इसमें फास्ट चार्जिंग की भी सुविधा है। यानी सिर्फ 10 मिनट के चार्ज के बाद 11 घंटे का प्लेबैक देती हैं।
अन्य फीचर्स: अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल कनेक्शन फीचर की सुविधा भी है, जिससे कोई भी ईयरबड्स को दो डिवाइस से कनेक्ट कर सकेगा। पानी के छीटें और धूल से सुरक्षा के लिए इसे IP55 रेटिंग मिली है।


Click it and Unblock the Notifications








