Home
Gadgets

OnePlus Buds 3 के लॉन्च से पहले कंपनी ने इस खास फीचर्स का किया खुलासा, जानें डिटेल्स

OnePlus Buds 3 Specs: वनप्लस (OnePlus) ने अपने आगामी बड्स के खास फीचर्स का खुलासा लॉन्च से पहले ही करना शुरू कर दिया है। आइए आपको कंपनी द्वारा लॉन्च से पहले कंफर्म क गई फीचर डिटेल के बारे में बताते हैं।

कंपनी बहुत जल्द अपने लेटेस्ट इयरबड्स को लॉन्च करने जा रही है। जिसका वनप्लस फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में कंपनी ने खुलासा किया था कि, वनपल्स 12 (OnePlus 12) के साथ ही इसे भी लॉन्च किया जाएगा। OnePlus अपने ग्राहकों के लिए नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च करती रहती है, जिससे उन्हें एक अलग एक्सपीरियंस दे सके।

OnePlus Buds 3 के लॉन्च से पहले कंपनी ने इस खास फीचर्स का किया खुलासा

इसी के तहत कंपनी अपना नया इयरबड्स लॉन्च करने जा रही है। जिसमें एक लंबी बैटरी यूजर्स को दी जाएगी। इसका खुलासा खुद कंपनी ने किया है। वनप्लस ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि, OnePlus Buds 3 में यूजर्स को 10 मिनट के चार्ज पर 7 घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी।

23 जनवरी को होगी धमाकेदार एंट्री

वनप्लस 23 जनवरी को भारत और ग्लोबल मार्केट में अपनी लेटेस्ट वनप्लस 12 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारियों में है। जिसके साथ कंपनी भारत में अपने OnePlus Buds 3 को भी लॉन्च करेगी। लेकिन कंपनी ने इस बड्स के कुछ फीचर्स को ऑनलाइन टीज करना शुरू कर दिया है।

OnePlus Buds 3 के लॉन्च से पहले कंपनी ने इस खास फीचर्स का किया खुलासा

वनप्लस का यह अपकमिंग बड 10 मिनट में 7 घंटे का प्लेबैक टाइम और फुल चार्ज होने पर 44 घंटे का प्लेबैक टाइम देगा । आपको बता दें, इन ईयरबड्स को पिछले महीने ही चीन में Oneplus Ace 3 स्मार्टफोन के साथ ही लॉन्च किया गया था।

कलर ऑप्शन की बात करें तो इस आगामी ईयरबड्स के कलर ऑप्शन की भी डिटेल सामने आई है, ग्राहक इसे स्प्लेंडिड ब्लू और मैटेलिक ग्रे कलर वेरिएंट में खरीद सकेंगे।

OnePlus Buds 3 कीमत व उपलब्धता

वनपल्स का लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार 23 जनवरी को शाम साढ़े सात बजे शेड्यूल किया गया है। इस इवेंट में लॉन्च होने के बाद वनपल्स बड्स को ग्राहक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा और वनप्लस के ऑफिशइयली साइट से खरीद सकेंगे।

OnePlus Buds 3 के लॉन्च से पहले कंपनी ने इस खास फीचर्स का किया खुलासा

कीमत की बात करें तो फिलहाल इसकी कीमत को लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि चीन में OnePlus Buds 3 की शुरुआती कीमत 499 युआन (लगभग 5,244 रुपये) है। इसे ग्राहक दो कलर ऑप्शन Splendid Blue और Metallic Gray में खरीद सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Buds 3 will be introduced in the Indian market with the OnePlus 12 series. These buds will give 7 hours of playback time in just 10 minutes of charge.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X