कल लॉन्च होने वाला है OnePlus Buds 3, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
OnePlus Buds 3 TWS इयरफोन को OnePlus Ace 3 स्मार्टफोन के साथ 4 जनवरी को चीन में लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने पहले ही अपकमिंग ट्रू वायरलेस इयरफोन के डिजाइन और कलर ऑप्शनो का खुलासा कर दिया है। भले ही उन्होंने इस साल 'Pro' नाम हटा दिया है, लेकिन उम्मीद है कि वे OnePlus Buds Pro 2 की जगह लेंगे, जिसको जनवरी 2023 में लॉन्च किया गया था। लॉन्च से पहले, ऑनलाइन एक नई रिपोर्ट में वनप्लस बड्स 3 और उसकी कीमत के बारे में सुझाव दिया है।

OnePlus Buds 3 कीमत
ऑलराउंड-PC की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वनप्लस बड्स 3 की कीमत EUR 99 (लगभग 9,000 रुपये) होने की संभावना है। कंपनी ने पहले ही खुलासा कर दिया है कि इयरफोन क्लियर सी ब्लू और स्पेस ग्रे कलर ऑप्शनो में पेश किए जाएंगे।
OnePlus Buds 3 कनेक्टिविटी
रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus Buds 3 में 10.4mm ड्राइवर और 6mm ट्वीटर होने की उम्मीद है। कहा जाता है कि इयरफोन 48dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) सपोर्ट के साथ आता है और Google फास्ट पेयर और डुअल कनेक्टिविटी प्रोवाइट करता है। ये ट्रू वायरलेस इयरफोन धूल और पानी से बचाने के लिए IP55 रेटिंग के साथ भी आ सकता है, जो उन्हें गेम और बारिश के दौरान पहनने के लिए सही बनाता है।
OnePlus Buds 3 बैटरी
इस बीच, टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने एक वीबो पोस्ट में दावा किया कि OnePlus Buds 3 3डी सराउंड साउंड अनुभव प्रदान कर सकता है और एलएचडीसी 5.0 को सपोर्ट कर सकता है। इन इयरफोन में कुल 44 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलने की भी संभावना है। पहले बताया गया था कि वे केस के साथ 33 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं।
पहले के एक लीक में यह भी सुझाव दिया गया था कि वनप्लस बड्स 3 में सभी ईयरबड में 58mAh की बैटरी और स्टोरेज केस में 4.5W इनपुट और 1.2W आउटपुट सपोर्ट के साथ 520mAh की बैटरी होने की उम्मीद है। इयरफोन को ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिला है।
वे 4 जनवरी को चीन में डेब्यू करेंगे लेकिन उनके वैश्विक लॉन्च की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। ये TWS इयरफ़ोन भारत और यूरोप सहित वैश्विक बाजारों में, महीने के अंत में, संभवतः 23 जनवरी को वनप्लस 12R के साथ आ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








