Home
Gadgets

OnePlus Buds 3 आज भारत में देगा दस्तक, जानें कीमत व फीचर

OnePlus Buds 3 Launch Today: अगर आप भी वनप्लस का नया फोन या फिर इयरबड्स खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। आज Oneplus अपने लॉन्च इवेंट में स्मार्टफोन सहित इयरबड्स से पर्दा उठाने जा रहा है।

वनप्लस (OnePlus) आज यानि कि, 23 जनवरी को OnePlus Buds 3 लेटेस्ट इयरबड्स को लॉन्च करने जा रहा है। इसके साथ ही कंपनी वनपल्स 12 (OnePlus 12) और OnePlus 12R को भी पेश करेगा।

OnePlus Buds 3 आज भारत में देगा दस्तक, जानें कीमत व फीचर

आपको बता दें, कंपनी ने अपने इस बड्स के लॉन्च से पहले ही फीचर्स का खुलासा कर दिया है। तो चलिए आपको कंपनी द्वारा लॉन्च से पहले कंफर्म क गई फीचर डिटेल के बारे में बताते हैं।

वनप्लस अपने ग्राहकों को अलग एक्सपीरियंस देने के लिए एक साथ कई प्रो़डक्ट्स लॉन्च कर रहा है। इसी के तहत कंपनी अपना नया इयरबड्स लॉन्च करने जा रही है। जिसमें एक लंबी बैटरी यूजर्स को दी जाएगी।

OnePlus Buds 3 आज भारत में देगा दस्तक, जानें कीमत व फीचर

कपनी ने खुद इसका खुलासा किया है। वनप्लस ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि, OnePlus Buds 3 में यूजर्स को 10 मिनट के चार्ज पर 7 घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी।

कंपनी का यह अपकमिंग बड्स 10 मिनट में 7 घंटे का प्लेबैक टाइम और फुल चार्ज होने पर 44 घंटे का प्लेबैक टाइम देगा।

OnePlus Buds 3 आज भारत में देगा दस्तक, जानें कीमत व फीचर

कलर ऑप्शन की बात करें तो इस आगामी ईयरबड्स के कलर ऑप्शन की भी डिटेल सामने आई है, ग्राहक इसे स्प्लेंडिड ब्लू और मैटेलिक ग्रे कलर वेरिएंट में खरीद सकेंगे। आपको बता दें, इन ईयरबड्स को पिछले महीने ही चीन में Oneplus Ace 3 स्मार्टफोन के साथ ही लॉन्च किया गया था।

OnePlus Buds 3 कीमत व उपलब्धता: वनपल्स का लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार 23 जनवरी को शाम साढ़े सात बजे शेड्यूल किया गया है। इस इवेंट में लॉन्च होने के बाद वनपल्स बड्स को ग्राहक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा और वनप्लस के ऑफिशइयली साइट से खरीद सकेंगे।

कीमत की बात करें तो फिलहाल इसकी कीमत को लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि चीन में OnePlus Buds 3 की शुरुआती कीमत 499 युआन (लगभग 5,244 रुपये) है। इसे ग्राहक दो कलर ऑप्शन Splendid Blue और Metallic Gray में खरीद सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus will launch OnePlus 12 and OnePlus 12R smartphones in today's event. Along with this, TWS will also be launched.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X