Home
Gadgets

नए कलर वेरिएंट में लॉन्च हुआ OnePlus Buds 3, जानिए कीमत व उपलब्धता

टेक कंपनी OnePlus ने अपने सबसे लोकप्रिय वनप्लस बड्स 3 (OnePlus Buds 3) ईयरबड्स को नए कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया है। लॉन्चिंग के समय इन ईयरबड्स को कंपनी ने केवल दो कलर ब्लैक और ब्लू में पेश किया था, जिसे अब ग्रीन कलर वेरिएंट में भी लॉन्च कर दिया है।

यानी कि, अब आप इस बड्स को तीन कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे। तो चलिए आपको आगे इनकी खासियतों से लेकर कीमत और उपलब्धता की डिटेल बताते हैं।

 नए कलर वेरिएंट में लॉन्च हुआ OnePlus Buds 3, जानिए कीमत व उपलब्धता

OnePlus Buds 3 की खासियत- वनप्लस बड्स 3 में एक पावरफुल 10.4mm वूफर और 6mm ट्वीटर डुअल ड्राइवर्स है, जो 15Hz से 40KHz की विस्तृत फ्रीक्वेंसी रिस्पॉंस ऑफर करता है।

इस ईयरबड्स में टोटल 6 माइक्रोफोन दिए गए हैं, जिन्हें दोनों ईयरबड्स में 3-3 माइक्रोफोन के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। इसकी मदद से यूजर्स को क्लियर वॉइस सुनाई दोगा।

इसके साथ ही इसमें 49 डीबी तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) है, जो उपयोगकर्ता को भीड़ वाली जगहों पर भी क्लियर आवाज सुनाई देने में मदद करेगा। कनेक्टिविटी के लिए इनमें 5.3 ब्लूटूथ सपोर्ट मिलता है। जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि, ये बड्स 10 मीटर की दूरी तक कनेक्टिविटी प्रोवाइड करेगा।

बैटरी लाइफ की बात करें तो इसमें 58mAh की बैटरी दी गई है, जो बड्स ANC सपोर्ट के साथ 6.5 घंटे का प्लेबैक ऑफर करती हैं, वहीं ANC ऑफ होने पर 10 घंटे का बैकअप मिल सकता है।

वनप्लस के इस ईयरबड्स के चार्जिंग केस में 520mAh की बैटरी मिलती है, जो 28 घंटे का बैकअप ऑफर करता है। कंपनी ने अपने इन ईयरबड्स के साथ फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया है।

कंपनी के अनुसार इसे सिर्फ 10 मिनट चार्ज के बाद 7 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं पानी से सुरक्षा के लिए इसे IP55 की रेटिंग मिली है।

कीमत, ऑफर और उपलब्धता- वनप्लस बड्स 3 ग्रीन कलर वेरिएंट को अब अमेजन इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। जिसकी कीमत 4,499 रुपये तय की गई है।

वहीं अगर ग्राहक इसकी खरीदारी SBI क्रेडिट कार्ड की मदद से करता है तो वह 500 रुपये तक की छूट का लाभ ले सकेगा, जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 3,999 रुपये हो जाएगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Buds 3 launched in green color option variant check price availability and specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X