OnePlus Buds 3 की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, इन खूबियों से होगा लैस, यहां जानें सभी डिटेल
OnePlus Buds 3 Launch Date: वनप्लस जल्द ही अपने ग्राहकों के लिए अपना नया ईयरबड्स लॉन्च करने जा रहा है। जिसे मार्केट में OnePlus Buds 3 के नाम से जाना जाएगा। कंपनी ने अब इस आगामी बड्स 3 की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। ब्रांड के अनुसार 23 जनवरी को OnePlus 12 और OnePlus 12R के साथ ही इसे भी पेश किया जाएगा। वनप्लस का यह Buds 3 यूरोप, अमेरिका और भारतीय मार्केट में एक साथ दस्तक देगा। तो चलिए आपको इसकी कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

OnePlus Buds 3 कीमत व उपलब्धता
वनपल्स का लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार 23 जनवरी को शाम साढ़े सात बजे शेड्यूल किया गया है। इस इवेंट में लॉन्च होने के बाद वनपल्स बड्स को ग्राहक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा और वनप्लस के ऑफिशइयली साइट से खरीद सकेंगे। कीमत की बात करें तो फिलहाल इसकी कीमत को लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि चीन में OnePlus Buds 3 की शुरुआती कीमत 499 युआन (लगभग 5,244 रुपये) है। इसे ग्राहक दो कलर ऑप्शन Splendid Blue और Metallic Gray में खरीद सकते हैं।
OnePlus Buds 3 की खूबियां
OnePlus Buds 3 ईयरबड्स मेटैलिक कोटिंग और मैट फिनिश डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। इसमें यूजर को डुअल डायनैमिक ड्राइवर्स मिलेगा। कंपनी अपने इस डिवाइस में 6mm ट्वीटर के साथ 10.4mm वूफर दे सकती है। इसके साथ ही वनप्लस के इन बड्स के साथ 15Hz- 40KHz तक की ब्रॉड फ्रिक्वेंसी मिल सकती है। इसके अलावा इसे पावरफुल बेस और 49dB एएनसी फीचर के साथ लाए जानें की खबर है। अपने इस आगामी बड्स में वॉल्यूम अडजस्ट करने के लिए स्लाइडिंग टच कंट्रोल की फैसलिटी दे सकती है।
चीन में लॉन्च हुए वनप्लस बड्स 3 के खासियतों की बात करें,तो उन्हें कंपनी ने इन-ईयर विद स्टेम डिजाइन के साथ लॉन्च किया है। चीनी Buds 3 वेरियंट में अल्ट्रा-क्लियर कोएक्सियल ड्यूल यूनिट दिया गया है, जिसमें 10.4mm डायाफ्राम बेस यूनिट शामिल किया गया है। जिससे साउंड की क्वालिटी को बढ़ाया जाता है। इसके साथ ही यह यूजर को क्लियर साउंड ऑफर करेगा। यह डीप और फुल बेस ऑफर करता है, जो 15 हर्ट्ज तक है।


Click it and Unblock the Notifications








