Home
Gadgets

OnePlus Buds Pro 3 भारत में लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर, फीचर्स और उपलब्धता

OnePlus ने हाल ही में अपने विंटर लॉन्च इवेंट में OnePlus 13 और OnePlu 13R स्मार्टफोन को पेश किया। इसके साथ ही ब्रांड ने वनप्लस बड्स प्रो 3 TWS ईयरबड्स के लिए एक नया सैफायर ब्लू कलर वेरिएंट भी लॉन्च किया है, जो पहले से उपलब्ध लूनर रेडिएंस और मिडनाइट ओपस कलर ऑप्शन में शामिल हो गया है।

वनप्लस ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13 के लिए मैग्नेटिक केस और OnePlus AIRVOOC 50W मैग्नेटिक चार्जर की घोषणा की है। ये दोनों एक्सेसरीज खासतौर पर OnePlus 13 के यूजर्स के लिए डिजाइन की गई हैं।

OnePlus Buds Pro 3 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

OnePlus Buds Pro 3 सैफायर ब्लू कलर वेरिएंट कीमत

वनप्लस बड्स प्रो 3 के नए सैफायर ब्लू वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है, जो अन्य वेरिएंट्स के समान है। यह वेरिएंट 10 जनवरी से Amazon, Flipkart, Oneplus.in और ऑफलाइन स्टोर्स से उपलब्ध होगा। ग्राहक ICICI और RBL बैंक ट्रांजेक्शंस पर 1000 रुपये तक की तत्काल बैंक छूट का लाभ ले सकते हैं।

नए वेरिएंट के फीचर मौजूदा मॉडल्स जैसे ही हैं, जिसमें 11 मिमी वूफर और 6 मिमी ट्विटर सहित डुअल ड्राइवर सेटअप और डेनिश ऑडियो मास्टर डायनाडियो द्वारा ट्यूनिंग शामिल है। वनप्लस बड्स प्रो 3 बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए डुअल DAC के साथ आता है और 50dB तक एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) सपोर्ट करता है, जिसमें हल्के, मध्यम और ज्यादा मोड्स शामिल हैं। इसके अलावा इसमें एक स्मार्ट ANC मोड भी है , जो एंबियेंट नॉइज के स्तर के आधार पर ANC को स्वचालित रुप से एडजस्ट करता है।

इसके बैटरी बैकअप की बात करें तो बड्स प्रो 3 एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक का प्लेबैक समय और चार्जिंग केस के साथ 43 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर करता है। इसमें 90ms का लो लेटेंसी गेम मोड, डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी और SBC, AAC, LHDC 5.0 ऑडियो कोडेक्स का समर्थन है। ईयरबड्स को धूल और पानी से बचाने के लिए IP55 रेटिंग भी दी गई है।

वनप्लस 13 मैग्नेटिक केस और AIRVOOC 50W मैग्नेटिक चार्जर मैगसेफ एक्सेसरीज के साथ हैं और फोन से चुंबकीय रुप से जुड़ते ही हॉल सेंसर से स्वचालित रुप से कनेक्ट हो जाते हैं। इसमें एक बिल्ट-इन मैग्नेटिक रिंग है और यह सैंडस्टोन जैसी फिनिश और ग्रेडिएंट टेक्सचर के साथ डिजाइन किया गया है।

वनप्लस AIRVOOC 50W मैग्नेटिक चार्जर में बिल्ट-इन डबल कॉइल है, जो फोन के वायरलेस चार्जिंग जोन को स्वाचालित रुप से पहचानता है, चाहे फोन क्षैतिज हो या लबंवत रखा गया हो। यह चार्जर वनप्लस 13 को केवल 75 मिनट में पूरी तरह से चार्ज कर सकता है।

वनप्लस 13 मैग्नेटिक केस की कीमत 999 रुपये से शुरू होती है, जबकि AIRVOOC 50W मैग्नेटिक चार्जर की कीमत 5,499 रुपये है। ये एक्सेसरीज 10 जनवरी से वनप्लस 13 के साथ कंपनी की ऑनलाइन साइट पर उपलब्ध होंगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Buds Pro 3 launched in India, Price and Availability Details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X