Home
Gadgets

43 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ OnePlus Buds Pro 3 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें बाकी खूबियां

OnePlus Buds Pro 3 को OnePlus कंपनी ने भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इन बड्स को लेटेस्ट ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) हेडसेट में सिलिकॉन टिप्स के साथ ईन-ईयर डिजाइन और एक पेबल-शेप्ड, लेदर-पैटर्न वाला प्लास्टिक चार्जिंग केस दिया है।

इस बड्स को कंपनी ने कई सारी खूबियों के साथ पेश किया है। चलिए OnePlus Buds Pro 3 की कीमत, स्पेसिफिकेशंस और उपलब्धता के बारे में जान लेते हैं।

43 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ OnePlus Buds Pro 3 की भारत में एंट्री

OnePlus Buds Pro 3 की कीमत

भारत में OnePlus Buds Pro 3 को 13,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। लेकिन लॉन्च ऑफर के तौर पर OnePlus Buds Pro 3 को पिछले वर्जन की तरह ही 11,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। ये बड्स दो कलर ऑप्शन व्हाइट और ब्लैक ऑप्शन में मिल सकेंगे। ये बड्स 23 अगस्त से OnePlus India की वेबसाइट और अन्य ऑनलाइन, रिटेल चैनल्स के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

OnePlus Buds Pro 3 के फीचर्स

OnePlus Buds Pro 3 में डुअल ड्राइवर सेटअप दिया गया है, जिसमें 11mm वूफर और 6nm ट्वीटर शामिल है। कंपनी के मुताबिक, इन्हें डुअल DAC के साथ जोड़ा गया है, जो कि प्रत्येक ड्राइवर के लिए डेडिकेटेड है। इसमें साउंड क्वालिटी बेहतर होने का दावा किया गया है।

ये बड्स TWS हेडसेट माइल्ड, मॉडरेट और मैक्स के साथ 50db ANC तक का सपोर्ट देता है। OnePlus Buds Pro 3 डायनाडियो द्वारा ट्यून किया गया है। इनमें 90ms लो लेटेंसी गेम मोड शामिल है। साथ ही इसमें ब्लूटूथ 5.4 पर डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिल रहा है। इसे Google Fast Pair का यूज करके मॉडर्न स्मार्टफोन के साथ भी जोड़ा जा सकता है। ये SBC, AAC और LHDC 5.0 ऑडियो कोडेक्स को सपोर्ट करते हैं। इन बड्स को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP55 रेटिंग मिली है।

OnePlus Buds Pro 3 की बैटरी लाइफ

OnePlus का दावा है कि ये बड्स 43 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकते हैं, जबकि ईयरफोन एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देंगे। चार्जिंग केस में चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है, जो कि वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। कंपनी का दावा है कि 10 मिनट के क्विक चार्ज से 5.5 घंटे तक का प्लेबैक मिलेगा।

एक ईयरफोन का आकार 33.60 x 21.15 x 25 मिमी है और इसका वजन 5.28 ग्राम है। प्लास्टिक यूनिबॉडी केस का आकार 64.70 x 52.45 x 25.75 मिमी है और ईयरफोन के साथ इसका वजन 61.38 ग्राम है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Buds Pro 3 has been launched in India by OnePlus company. The company has given these buds the latest true wireless stereo (TWS) headset with an in-ear design with silicone tips and a pebble-shaped, leather-patterned plastic charging case.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X