Home
Gadgets

लॉन्च से पहले फ्लिपकार्ट पर OnePlus Buds Pro 3 की कीमत लीक

OnePlus Buds Pro 3 Price: भारत में 20 अगस्त को OnePlus अपना नया ईयरबड Buds Pro 3 TWS लॉन्च करने के लिए तैयार है। ब्रैंड ने आने वाले ईयरबड्स के डिजाइन और फीचर्स का खुलासा करना भी शुरू कर दिया है। तो वहीं अब, आधिकारिक लॉन्च से पहले ही इस आगामी OnePlus Buds Pro 3 की कीमत की डिटेल लीक हो गई है।

OnePlus Buds Pro 3 की भारत में कीमत लीक- दरअसल Flipkart ने गलती से OnePlus Buds Pro 3 की कीमत का खुलासा कर दिया है, जिसे टिप्स्टर सुधांशु अंभोरे (@Sudhanshu1414) ने देखा है। लिस्टिंग के अनुसार भारतीय बाजार में वनप्लस बड्स प्रो 3 की देश में कीमत 13,999 रुपये होगी, जो इसके पिछले मॉडल OnePlus Buds Pro 2 से ज्यादा है। आपको बता दें, कंपनी ने अपने पिछले मॉडल को 11,999 रुपये में लॉन्च किया था।

लॉन्च से पहले फ्लिपकार्ट पर OnePlus Buds Pro 3 की कीमत लीक

OnePlus Buds Pro 3 लॉन्चिंग: 20 अगस्त को कंपनी वनप्स बड्स प्रो 3 को लॉन्च करेंगी। पहले सामने आई लीक्स में इनके डिजाइन को लेकर कहा जा रहा था कि, ये बड्स लैदर जैसे मेटिरियल में लॉन्च हो सकते हैं। OnePlus Buds Pro 3 की भारत में बिक्री Amazon के जरिए की जाएगी। इसे बिक्री के लिए 24 अगस्त से उपलब्ध कराया जाएगा।

हालांकि, ईयरबड्स की बिक्री अमेजन और वनप्लस इंडिया की आधिकारिक साइट पर शुरू होने की पुष्टि हो चुकी है। अमेजन इंडिया ने बड्स प्रो 3 के लिए एक माइक्रोसाइट भी तैयार की है। इसके अलावा वनप्लस ने वनप्लस बड्स प्रो 3 लॉन्च के लिए फेमस सिंगर अनुव जैन के साथ मिलकर काम किया है।

लॉन्च से पहले फ्लिपकार्ट पर OnePlus Buds Pro 3 की कीमत लीक

वहीं कंपनी द्वारा जारी किए गए टीजर में इस बात की पुष्टि हो चुकी है। टीजर के अनुसार ये ईयरबड्स प्रीमियम बिल्ड के साथ पेश किए जाएंगे। जिममें लैदर जैसे मेटिरियल का इस्तेमाल किया गया है। वनप्लस बड्स 3 प्रो को Midnight Opus और Lunar Radiance कलर ऑप्शन के साथ लाया जाएगा। इस वियरेबल में वायरलेस चार्जिंग फीचर भी मिलेंगे।

अन्य खासियतों में नॉइज कैंसिलेशन, एक डिजिटल-टू-एनालॉग कनवर्टर (DAC) और LHDC 5.0 ऑडियो कोडेक का इसमें समर्थन शामिल हो सकता है। इसके अलावा इसमें कंपनी ने इनमें Dynaudio सपोर्ट दिया है, जिससे यूजर को बेहतर साउंट एक्सपीरियंस कराया जा सके।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Buds Pro 3 Price in India Leaked on Flipkart
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X