Home
Gadgets

लॉन्च से ठीक पहले Oneplus buds pro 3 की भारत में कीमत का खुलासा

Oneplus buds pro 3 price in India: टेक कंपनी OnePlus आज यानी 20 अगस्त को भारत में अपना नया ईयरबड Oneplus Buds Pro 3 को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी के इस अपकमिंग OnePlus TWS ईयरबड्स को लेकर अब तक कई लीक्स और रिपोर्ट्स सामने आ चुके हैं।

इसके साथ ब्रांड ने ऑफिशियली टीजर जारी कर इनके डिजाइन और खास फीचर्स का भी खुलासा कर दिया है। लेकिन अब इसकी लिस्टिंग ने आगामी बड्स की कीमत पर से भी पर्दा उठा दिया है।

लॉन्च से ठीक पहले Oneplus buds pro 3 की भारत में कीमत का खुलासा

आपको बता दें, Buds Pro 3 को OnePlus Buds Pro 2 के सक्सेसर के तौर पर पेश किया जाएगा। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत, उपलब्धता और स्पेक्स के बारे में बताते हैं।

OnePlus Buds Pro 3 की भारत में कीमत- दरअसल OnePlus Buds Pro 3 TWS ईयरफोन्स की लिस्टिंग लॉन्च से ठीक पहले ऑनलाइन शॉपिंग साइट Myntra पर देखा गया है। जिससे वनप्लस के इस बड्स की कीमत सामने आ गई है। लिस्टिंग के अनुसार वनप्लस बड्स प्रो 3 को 13,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। हालांकि, इसमें सभी टैक्स शामिल हैं।

लॉन्च से ठीक पहले Oneplus buds pro 3 की भारत में कीमत का खुलासा

OnePlus Buds Pro 3 स्पेसिफिकेशन्स- लिस्टिंग की मानें तो OnePlus Buds Pro 3 में डुअल ड्राइवर + डुअल DACs कंपनी अपने ग्राहकों को देगी। जिनमें 11mm वूफर और 6mm ट्वीटर भी शामिल होंगे। प्रत्येक को अपने स्वयं के डिजिटल-टू-एनालॉग कनवर्टर (DAC) द्वारा ट्यून किया गया होगा।

बता दें, कंपनी ने पहले ही यह कंफर्म कर दिया है कि नए बड्स को OnePlus Buds Pro 2 के मुकाबले 2 गुना बेहतर बैकग्राउंड वॉयस सप्रेशन के साथ लाया जाएगा। Buds Pro 3 में LHSC 5.0 ऑडियो कोडेक के साथ स्टूडियो-ग्रेड क्लेरिटी और डेप्थ मिलने का भी दावा किया गया है।

जिसमें 1 Mbps बिट रेट और 24-bit/192 kHz ऑडियो सपोर्ट मिलेगा। वहीं मिंत्रा लिस्टिंग की मानें तो OnePlus के इस ईयरबड्स में 50dB तक रियल-टाइम एडेप्टिव नॉयस कैंसलेशन भी मिल रहा है।

वहीं कंपनी द्वारा जारी किए गए टीजर में इस बात की पुष्टि हो चुकी है। टीजर के अनुसार ये ईयरबड्स प्रीमियम बिल्ड के साथ पेश किए जाएंगे। जिममें लैदर जैसे मेटिरियल का इस्तेमाल किया गया है।

वनप्लस बड्स 3 प्रो को Midnight Opus और Lunar Radiance कलर ऑप्शन के साथ लाया जाएगा। इस वियरेबल में वायरलेस चार्जिंग फीचर भी मिलेंगे।

इन बड्स में प्रिसीशन-इंजीनियर्ड सेटअप बेस (bass) और क्रिस्प ट्रेबल (treble) भी शामिल होगा। जिसमें Dynaudio के साथ सह-निर्मित सटीक-ट्यून किए गए ऑडियो प्रोफाइल दिया गया है।

सबसे खास बात यह है कि, OnePlus का यह नया Buds क्विक और सीमलेस डिवाइस स्विचिंग के लिए एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट होने में सक्षम होगा।

वहीं अब इसके बैटरी की बात करें तो इसमें 43 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी। साथ ही 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग के साथ 5 घंटे से ज्यादे का म्यूजिक प्लेबैक मिलने का भी दावा किया गया है। Buds Pro 3 को IP55 रेटिंग मिल सकता है।

इसके अन्य खासियतों में नॉइज कैंसिलेशन, एक डिजिटल-टू-एनालॉग कनवर्टर (DAC) और LHDC 5.0 ऑडियो कोडेक का इसमें समर्थन शामिल हो सकता है। इसके अलावा इसमें कंपनी ने इनमें Dynaudio सपोर्ट दिया है, जिससे यूजर को बेहतर साउंट एक्सपीरियंस कराया जा सके।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Oneplus buds pro 3 price in India revealed Ahead of Launch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X