Home
Gadgets

OnePlus Buds Pro 3 प्रीमियम लेदर डिजाइन के साथ 20 अगस्त को होगा लॉन्च, जानें क्या कुछ होगा खास

OnePlus अगले हफ्ते अपना नया ईयरबड्स भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। जिसे OnePlus Buds Pro 3 नाम से पेश किया जाएगा। अपने लॉन्च से पहले ही वनप्लस के इस ऑडियो वियरेबल की कई लीक्स सामने आ चुकी हैं। वहीं कंपनी ने भी अब ऑफिशियली टीजर जारी कर इनके डिजाइन और खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है।

ये आगामी बड्स देखने में काफी आकर्षक औरर प्रीमियम लुक दे रहे हैं। कंपनी इन्हें कई अपग्रेड के साथ ला सकती है। तो चलिए इनमें क्या कुछ खास होगा डिटेल्स में जानते हैं।

OnePlus Buds Pro 3 प्रीमियम लेदर डिजाइन के साथ 20 अगस्त को होगा लॉन्च

OnePlus Buds Pro 3 लॉन्च डेट- 20 अगस्त को कंपनी वनप्स बड्स प्रो 3 को लॉन्च करेंगी। पहले सामने आई लीक्स में इनके डिजाइन को लेकर कहा जा रहा था कि, ये बड्स लैदर जैसे मेटिरियल में लॉन्च हो सकते हैं। OnePlus Buds Pro 3 की भारत में बिक्री Amazon के जरिए की जाएगी। इसे बिक्री के लिए 24 अगस्त से उपलब्ध कराया जाएगा।

हालांकि, ईयरबड्स की बिक्री अमेजन और वनप्लस इंडिया की आधिकारिक साइट पर शुरू होने की पुष्टि हो चुकी है। अमेजन इंडिया ने बड्स प्रो 3 के लिए एक माइक्रोसाइट भी तैयार की है। इसके अलावा वनप्लस ने वनप्लस बड्स प्रो 3 लॉन्च के लिए फेमस सिंगर अनुव जैन के साथ मिलकर काम किया है।

OnePlus Buds Pro 3 प्रीमियम लेदर डिजाइन के साथ 20 अगस्त को होगा लॉन्च

वहीं कंपनी द्वारा जारी किए गए टीजर में इस बात की पुष्टि हो चुकी है। टीजर के अनुसार ये ईयरबड्स प्रीमियम बिल्ड के साथ पेश किए जाएंगे। जिममें लैदर जैसे मेटिरियल का इस्तेमाल किया गया है।

वनप्लस बड्स 3 प्रो को Midnight Opus और Lunar Radiance कलर ऑप्शन के साथ लाया जाएगा। इस वियरेबल में वायरलेस चार्जिंग फीचर भी मिलेंगे।

अन्य खासियतों में नॉइज कैंसिलेशन, एक डिजिटल-टू-एनालॉग कनवर्टर (DAC) और LHDC 5.0 ऑडियो कोडेक का इसमें समर्थन शामिल हो सकता है। इसके अलावा इसमें कंपनी ने इनमें Dynaudio सपोर्ट दिया है, जिससे यूजर को बेहतर साउंट एक्सपीरियंस कराया जा सके।

OnePlus Buds Pro 2- वनप्लस बड्स प्रो 2 में टच कंट्रोल फीचर मिलता है। ये ईयरबड तीन माइक्रोफोन से लैस है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए वनप्लस बड्स प्रो 2 को IP55 रेटिंग मिले हैं।

इतना ही नहीं डुअल कनेक्शन सपोर्ट के साथ गूगल का फास्ट पेयर फीचर भी मिलता है, जो 10 मीटर तक की वायरलेस रेंज देने का दावा करता है। OnePlus Buds Pro 2 के प्रत्येक ईयरबड में 9 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। ये ब्लूटूथ 5.3 वायरलेस कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने में भी सक्षम हैं, जो LHDC 4.0 ऑडियो कोडेक के साथ कंपेटिबल है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
oneplus buds pro 3 to launched with premium leather design know specs price and sale date
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X