Home
Gadgets

OnePlus Community Sale 4 जून से शुरू, स्मार्टफोन सहित इन प्रोडक्ट्स पर बचाएं हजारों रूपये, जानें सभी डिटेल

OnePlus Community Sale 4 जून से शुरू, इन प्रोटक्ट्स मिल रहा बंपर छूट

OnePlus Community Sale: अगर आप भी नया स्मार्टफोन, टीवी या फिर कोई अन्य गैजेट लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। OnePlus Community Sale 4 जून से शुरू हो रहा है। जिसके तहत आप स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी , ईयरबड्स और स्मार्टवॉच सहित वनप्लस के कई अन्य प्रोडक्ट्स को बंपर डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं कंपनी अपने कस्टमर्स को प्रोडक्ट डिस्काउंट के अलावा भी कई ऐसे ऑफर दे रही है, जिससे आप अपने हजारों रूपए बचा सकते हैं। तो आइए आपको इस सेल से जुड़ी सभी डिटेल्स आगे बताते हैं।

बैंक ऑफर का भी उठा सकते हैं लाभ

कंपनी का यह सेल 4 जून से शुरू हो रहा है। जिसके तहत कंपनी वन प्लस प्रोडक्ट्स को कम कीमत में अपने ग्राहकों को खरीदने का मौका दे रही है। OnePlus Community Sale में कस्टमर्स को OnePlus Ensemble ऑफर भी दिया जा रहा है। जिसके अंतर्गत कंपनी एक साथ दो या तीन प्रोडक्ट्स खरीदने पर ग्राहकों को बंपर छूट देगी। कंपनी की मानें तो इस सेल के तहत वनप्लस 11, वनप्लस पैड और बड्स प्रो 2 की खरीदारी ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से करने पर कस्टमर्स को 4000 रुपये तक भारी डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी अपने ग्राहकों को सभी प्रोडक्ट्स पर 24 महीने की EMI और 1000 रुपये की इंस्टेंट छूट भी दे रही है। जिसके बाद आप कंपनी के प्रोडक्ट्स को काफी किफायती दाम में ले सकते हैं। इसके अलावा कुछ सेलेक्टेड 4G फोन पर ग्राहक एक्सचेंज ऑफर के तहत लगभग 6 हजार रूपये का अतिरिक्त डिस्काउंट का भी लाभ ले सकते हैं।

स्मार्ट टीवी पर बचा सकते हैं अपने हजारों रूपए

वनप्लस के प्रीमियम रेंज के स्मार्ट टीवी पर भी आप अच्छा खासा बचत कर सकते हैं। जिसकी MRP 99,999 रुपये है। अगर आप भी वन प्लस का प्रीमियम टीवी लेना चाह रहे हैं, तो आप 5000 रुपये तक की छूट के साथ इसे अपने घर ला सकते है। इतना ही नहीं इसके अलावा भी इस सेल के तहत OnePlus TV 50 U1S, OnePlus TV 55 U1S और OnePlus TV 65 U1S को ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड पेमेंट करने पर आपको कंपनी 2000 से लेकर 4000 रुपये तक की छूट दे सकती है। इसके अलावा आप इन टीवी पर EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं।

OnePlus Community Sale 4 जून से शुरू, इन प्रोटक्ट्स मिल रहा बंपर छूट

ईयरबड्स और स्मार्टवॉच पर भी मिल रहा तगड़ा ऑफर

स्मार्टफोन और स्माक्ट टीवी के अलावा कंपनी एपने ईयरबड्स पर भी भारी भरकम छूट दे रही है। वनप्लस के ईयरबड्स को आप 2000 रुपये तक के ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। साथ ही कंपनी के स्मार्टवॉच को भी बंपर डिस्काउंट के साथ ले सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Community Sale starts on 4th June. Under which you can buy many other OnePlus products including smartphones, smart TVs, earbuds and smartwatches with bumper discounts.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X