Oneplus का नया पावरबैंक लॉन्च, iPhone भी करेगा चार्ज, देखें कीमत व फीचर्स
चीनी टेक कंपनी Oneplus ने हाल ही में अपने नए मैगनेटिक पावर बैंक (Oneplus Magnetic Power Bank ) को Oneplus 13 स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया है, जिसे अब चीनी बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। यह पावर बैंक खास तौर पर अपने पतले और हल्के डिजाइन के लिए चर्चा में है, जो इजली वॉलेट में भी आ सकता है।
वनप्लस के इस पावर बैंक का वजन महज 120 ग्राम है और इसमें एल्युमीनियम बिल्ड क्वालिटी दी गई है। इस पावर बैंक की कैपेसिटी 5000mAh है, जो Oneplus 13 की 6000mAh बैटरी को एक बार में फुल चार्ज कर सकता है।

Oneplus मैगनेटिक पावर बैंक फीचर्स
Onelus Magnetic पावर बैंक को कॉम्पैक्ट और स्लिम डिजाइन के साथ पेश किया गया है, जिसके फ्रंट पर आपको ब्रांड का लोगो और Magnetic Pawer Bank लिखा मिलेगा। यह पावर बैंक खास तौर पर ऐसे फोन्स के लिए है, जो वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं। आप वनप्लस के इस लेटेस्ट पावर बैंक को फोन के बैंक में अटैच करके उसकी बैटरी को बिना किसी तार के फुल चार्ज कर सकेंगे।
कंपनी की मानें तो Onelus Magnetic पावर बैंक इतना ज्यादा कॉम्पैक्ट और स्लिम है कि, यह इजली आपके वॉलेट में भी आ सकता है। इसमें अच्छी क्वालिटी वाले एल्यूमीनियम का इस्तेमाल किया गया है। इसका वजन मात्र 120 ग्राम और मोटाई केवल 0,88cm है।
Onelus Magnetic पावर बैंक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि, यह iPhones में भी वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है। इसमें टेंपरेचर कंट्रोल की फैसलिटी है, जो चार्जिंग के दौरान फोन और पावर बैंक को हीट से बचाती है। चार्जर के निचले हिस्से में चार छोटी लाइट हैं, जो बैटरी की स्थिति को दिखाती है।
Oneplus मैगनेटिक पावर बैंक कीमत
वनप्लस के इस पावर बैंक की कीमत की बात करें तो इसकी चीन में कीमत 149 युआन यानी (लगभग 1,738 रुपये) है। जैसा कि, हमने आपको ऊपर बताया है कि, इस पावर बैंक में 5000mAh की कैपेसिटी है, और यह वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करने में सक्षम है, जिससे कई डिवाइसेस आप सफर के दौरान भी चार्ज कर सकते हैं। खास बात यह है कि, हाल ही में Oppo ने भी ऐसा ही 5000mAh कैपेसिटी वाला पावर बैंक लॉन्च किया है, जो वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications







