Home
Gadgets

OnePlus जल्द भारत में लॉन्च कर सकता है Bullets Wireless Earphones

OnePlus ने हाल ही में चीन में Buds Z2 TWS ईयरबड्स का अनावरण किया। अब, ब्रांड के भारत में जल्द ही नए नेकबैंड-स्टाइल वायरलेस हेडफ़ोन लाने की उम्मीद है। अपकमिंग इयरफ़ोन का सही नाम अभी भी एक रहस्य बना हुआ है। हालाँकि, इयरफ़ोन के Bullets Wireless लाइनअप के अंतर्गत आने की संभावना है। फिलहाल इस पर भी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

OnePlus जल्द भारत में लॉन्च कर सकता है Bullets Wireless Earphones

OnePlus Bullets वायरलेस इयरफ़ोन जल्द हो सकता है लॉन्च

टिपस्टर अभिषेक यादव ने बताया है कि वनप्लस जल्द ही देश में नए वायरलेस ब्लूटूथ हेडफ़ोन लॉन्च करेगा जो एक नेकबैंड स्टाइल डिज़ाइन के साथ आएगा। उन्होंने अपकमिंग हेडफ़ोन के उपनाम का उल्लेख नहीं किया। इसके अलावा, लॉन्च की तारीख या समयरेखा का खुलासा होना अभी बाकी है।

आने वाले ईयरफोन के फीचर्स भी फिलहाल अज्ञात हैं। यह पिछले साल लॉन्च किए गए OnePlus Bullets Wireless Z Bass Edition इयरफ़ोन का अपग्रेडेड वर्जन होने की उम्मीद है। फीचर्स की बात करें, तो हम मान सकते हैं कि आने वाले इयरफ़ोन बड़े ड्राइवर,लो लेटेन्सी मोड, आईपी रेटिंग, शानदार बैटरी लाइफ, म्यूजिक कंट्रोल बटन, टच कंट्रोल आदि मिलेंगे। लेकिन अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है।

वनप्लस बुलेट वायरलेस जेड बास एडिशन की घोषणा 1,999 रुपये में की गई थी; हालाँकि, यह अब भारत में 1,799 रुपये में बिक रहा है। इयरफ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स में 9.2mm ड्राइवर, 100ms लो-लेटेंसी मोड और क्विक पेयर टेक्नोलॉजी शामिल हैं।

बैटरी के लिए, इयरफ़ोन के 17 घंटे तक चलने का दावा किया गया है। इसमें एक नेकबैंड डिज़ाइन है जिस पर पावर बटन और इन-लाइन वॉल्यूम और म्यूजिक कंट्रोल दिया गया हैं।

नए OnePlus Bullets वायरलेस इयरफ़ोन संभावित लॉन्च

टिपस्टर ने सटीक लॉन्च डेट या टाइमलाइन का कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिम हम उम्मीद कर सकते हैं कि नए OnePlus इयरफ़ोन OnePlus 9RT स्मार्टफोन के साथ आ सकते हैं, जिसके नवंबर में आने की उम्मीद है। हालांकि, हमें इस पर भी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Likely To Launch New Bullets Wireless Earphones Soon In India
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X