Home
Gadgets

OnePlus Nord Buds 3 vs OnePlus Nord Buds 2: समान कीमत, फिर भी है बड़ा अंतर!

OnePlus Nord Buds 3 vs OnePlus Nord Buds 2: OnePlus ने भारत में अपने लेटेस्ट बड्स OnePlus Nord Buds 3 को हाल ही में लॉन्च किया है। कंपनी ने Nord Buds 3 बड्स को Nord Buds 2 का सक्सेसर बताया हैं, जिसे कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था

आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए OnePlus Nord Buds 3 और OnePlus Nord Buds 2 की तुलना लेकर आए हैं। इसकी मदद से आपके लिए ये पता लगाना आसान होगा कि OnePlus Nord Buds 2 के मुकाबले OnePlus Nord Buds 3 में क्या नया आया है और कौन किस से बेहतर है।

OnePlus Nord Buds 3 vs OnePlus Nord Buds 2: आखिर कौन सा बड्स है बेस्ट

OnePlus Nord Buds 3 की कीमत

OnePlus Nord Buds 3 को कंपनी ने 2,299 रुपये की कीमत पर पेश किया है। ये बड्स दो कलर ऑप्शन हार्मोनिक ग्रे और मेलेडिक व्हाइट कलर में उपलब्ध है।

OnePlus Nord Buds 2 ट्रू वायरलेस डिवाइस की कीमत भी भारत में 2,999 रुपये से शुरू होती है। आप इन बड्स को भी दो कलर ऑप्शन व्हाइट और ग्रे में खरीद सकते हैं।

OnePlus Nord Buds 3 के फीचर्स

फरफॉर्मेंस: OnePlus Nord Buds 3 में 32db तक का एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) है। सटीक नॉइज कैंसलिंग सिग्नल जेनरेट करके कंपनी का दावा है कि बड्स अनचाही आवाजों को ट्यून करने में सक्षम हैं। OnePlus अपने इन लेटेस्ट बड्स में AI Clear Call फीचर को भी कन्फर्म किया है, जो एक एडवांस्ड डुअल-माइक सिस्टम के साथ आता है। AI बेस्ड एल्गोरिद्म का यूज करके Nord Buds 3 बेहतर फोन कॉल एक्सपीरियंस के लिए तेज आवाज में रिकॉर्ड की गई आवाजों को बढ़ा सकते हैं।

Nord Buds 2 में ANC फीचर का सपोर्ट शामिल है। ये बड्स हीयरथ्रू फीचर के साथ आते हैं। इनमें ड्यूल-कोर प्रोसेसर, 25db ANC, ट्रांसपेरेंट मोड जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। क्विक कॉल के लिए इसमें ड्यूल माइक्रोफोन के साथ AI कॉल नॉइन कैंसलेशन दिया गया है। साथ ही ये Balanced, Serenade Bold और Bass मोड के साथ आते हैं। इनमें आपको टच कंट्रोल, वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलेगा।

बैटरी: Nord Buds 3 में 12.4mm का एक्सट्रा-लार्ज डायाफ्राम है, जिसमें बासवेव 2.0 टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिला है। बड्स के बारे में दावा किया जाता है कि यह एक्टिव नॉइज कैंसलेशन डिसेबल होने पर एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक देते हैं और चार्जिग केस के साथ जोड़े जाने पर कुल 43 घंटे का लिसनिंग टाइम देते है। सिर्फ 10 मिनट के चार्ज के बाद 11 घंटे का प्लेबैक भी इन बड्स में मिल रहा है।

बात करें Nord Buds 2 की तो इनमें 12.4mm टाइटेनियम डायनामिक ड्राइवर दिए गए हैं और इनमें BassWave Enhancement एल्गोरिद्म मिलती है। इनमें 41mAh की बैटरी दी गई हैं, जो ANC ऑफ होने पर 7 घंटे और ANC ऑन होन पर भी 7 घंटे का प्लेबैक टाइम देते हैं। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग पर इनमें आपको 5 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलेगा।

अन्य फीचर्स: OnePlus Nord Buds 3 के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल कनेक्शन फीचर की सुविधा शामिल है, जिससे कोई भी ईयरबड्स को दो डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है। पानी के छीटें और धूल से सुरक्षा के लिए इसे IP55 रेटिंग मिली है।

OnePlus Nord Buds 2 में स्वेट और वॉटर रेजिस्टेंस है, जिसके लिए IP55 रेटिंग सर्टिफाइड है। इन बड्स का डाइमेंशन 21.05x27.5x24.4mm और चार्जिंग बॉक्स का डाइनमेंशन 67.99x27.5x35.5mm है। चार्जिंग बॉक्स के साथ इनका वजन 37.5 ग्राम हो जाता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
In today's article, we have brought you a comparison of OnePlus Nord Buds 3 and OnePlus Nord Buds 2. With the help of this, it will be easy for you to find out what is new in OnePlus Nord Buds 3 compared to OnePlus Nord Buds 2 and who is better than whom.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X