Home
Gadgets

OnePlus Pad 3 हुआ भारत में लॉन्च; स्टूडेंट्स और क्रिएटर्स के लिए साबित होगा स्मार्ट AI गैजेट

OnePlus ने अपने नए फ्लैगशिप टैबलेट OnePlus Pad 3 को आखिरकार भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे जून में ग्लोबल स्तर पर पेश किया था और अब इसकी भारतीय कीमत और सेल डिटेल्स भी सामने आ गई हैं।

इस बार बात केवल एक प्रीमियम टैबलेट की नहीं है, बल्कि OnePlus ने इसे स्टूडेंट्स, क्रिएटर्स और मल्टीटास्किंग यूजर्स के लिए खास तौर पर डिजाइन किया है।

OnePlus Pad 3 भारत में लॉन्च; जाने कीमत, स्पेक्स

क्या है OnePlus Pad 3 का सबसे बड़ा हाइलाइट?

Pad 3 का सबसे बड़ा USP सिर्फ इसका 13.2 इंच का बड़ा 3.4K डिस्प्ले या Snapdragon 8 Elite चिपसेट नहीं है, बल्कि इसमें आने वाला अपग्रेडेड AI कीबोर्ड है। इस कीबोर्ड में पीसी-स्टाइल बड़े कीकैप्स, नए कमांड शॉर्टकट्स और सबसे खास एक डेडिकेटेड AI बटन दिया गया है। यह बटन स्टूडेंट्स को नोट्स बनाने, डॉक्यूमेंट एडिट करने या क्रिएटर्स को क्विक कमांड्स इस्तेमाल करने में मदद करेगा।

कंपनी ने इसे ऐसे डिजाइन किया है कि यह 110 से 165 डिग्री तक एडजस्ट हो सकता है और NFC के जरिए फाइल ट्रांसफर भी सपोर्ट करता है। यानी, यह टैबलेट अब केवल वीडियो देखने या गेमिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे आप एक मिनी-लैपटॉप की तरह भी इस्तेमाल कर पाएंगे।

प्रीमियम डिस्प्ले और पावरफुल परफॉर्मेंस

OnePlus Pad 3 में 13.2 इंच का बड़ा 3.4K रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स ब्राइटनेस तक सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले स्टूडेंट्स के ऑनलाइन क्लासेस, क्रिएटर्स के एडिटिंग वर्क और गेमर्स के हाई फ्रेम रेट गेमिंग के लिए परफेक्ट माना जा रहा है।

इसमें Snapdragon 8 Elite 3nm चिपसेट दिया गया है, जो अभी तक का सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर माना जा रहा है। 16GB तक LPDDR5T RAM और 512GB स्टोरेज के साथ यह टैबलेट किसी भी हैवी टास्क को आसानी से हैंडल कर सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

टैबलेट में 12,140mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ 92 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है और 10 मिनट चार्जिंग से 18% बैटरी मिलती है। यह फीचर खासकर स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए काफी उपयोगी है, जो लंबे समय तक टैबलेट पर पढ़ाई या काम करते हैं।

कैमरा और ऑडियो

पीछे की तरफ 13MP का कैमरा और फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है। हालांकि, यह टैबलेट फोटोग्राफी के लिए नहीं बल्कि वीडियो कॉलिंग और स्कैनिंग टास्क्स के लिए ज्यादा उपयोगी साबित होगा।

साउंड की बात करें तो इसमें 8 स्पीकर्स दिए गए हैं जिनमें 4 मिड-बास और 4 अल्ट्रा-वाइडबैंड यूनिट्स शामिल हैं। ऑडियो टेक्नोलॉजी स्क्रीन ओरिएंटेशन को पहचान कर खुद-ब-खुद चैनल स्विच कर देती है, जिससे इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस मिलता है।

OxygenOS 15 और स्मार्ट कनेक्टिविटी

OnePlus Pad 3, Android 15 आधारित OxygenOS 15 पर चलता है। इसमें OnePlus फोन से OTP वेरिफिकेशन, डेटा शेयरिंग और नोटिफिकेशन सिंकिंग जैसी स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। यानी, फोन और टैबलेट के बीच सीमलेस एक्सपीरियंस मिलेगा।

कीमत और ऑफर्स

इसके 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये है। वहीं इसके 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये हैं। यह टैबलेट 5 सितंबर से Amazon, Flipkart और OnePlus स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।
लॉन्च ऑफर के तहत 5 से 7 सितंबर के बीच खरीदने पर OnePlus Stylo 2 और Folio Case मुफ्त (7,198 रुपये) मिलेंगे। इसके साथ ही ₹5000 का बैंक डिस्काउंट और 12 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी है।

OnePlus Pad 3 केवल एक हाई-एंड टैबलेट नहीं है, बल्कि यह स्टूडेंट्स, कंटेंट क्रिएटर्स और मल्टीटास्किंग प्रोफेशनल्स के लिए एक स्मार्ट ऑल-इन-वन डिवाइस बनकर आया है। खासकर इसका नया AI कीबोर्ड और पावरफुल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर इसे मार्केट में iPad और Samsung Galaxy Tab S9 Ultra का असली कंपटीटर बनाता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Pad 3 Launch in India with AI Keyboard, Price & Specification here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X