OnePlus Pad का डिजाइन लीक, 7 फरवरी को किया जाएगा लॉन्च

OnePlus 7 फरवरी को कई डिवाइस को एक साथ पेश करने वाला है। इस दौरान OnePlus Pad का डिजाइन लॉन्च से पहले लीक हो गया है। OnePlus Pad को 7 फरवरी 2023 को लॉन्च किया जाएगा। लीक विश्वसनीय टिपस्टर इवान ब्लास ने पेश किया है, जिन्होंने एक ट्विटर पोस्ट पर अपकमिंग वनप्लस पैड की एक फोटो पोस्ट की है । तस्वीर वनप्लस द्वारा पोस्ट किए गए टीजर की तुलना में क्लियर है और वनप्लस के अपकमिंग टैबलेट पर कुछ डिजाइन और फीचर को दिखाती है। बता दें कि इस टैबलेट में 11.6 इंच का डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
कंपनी वनप्लस इवेंट में वनप्लस 11 5जी , वनप्लस 11 आर 5जी , वनप्लस बड्स प्रो 2 और वनप्लस टीवी 65 क्यू 2 प्रो के साथ अपने पहले टैबलेट को लॉन्च करेगी । बता दें कि वनप्लस पैड की कीमत 25,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है, जो इसे एक मिड-रेंज ऑफर बनाता है।

वनप्लस पैड कैमरा मॉड्यूल
वनप्लस पैड इमेज जो हाल ही में सामने आई है, एक केंद्र-संरेखित गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिखाती है। कैमरा मॉड्यूल, जिसमें एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। वनप्लस पैड में पीछे की तरफ ब्रश्ड एल्युमीनियम फिनिश के साथ-साथ एल्युमीनियम अलॉय फ्रेम भी दिखाई देता है। सामने की तरफ 11.6 इंच के डिस्प्ले की मेजबानी करेगा और स्क्रीन के किनारों के आसपास न्यूनतम बेजेल्स मिलेंगे। अफवाहें यह भी बताती हैं कि डिवाइस को स्नैपड्रैगन 865 SoC पर बेस्ड किया जा सकता है, और इसमें 13MP का मेन कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा सेंसर हो सकता है।
भारत में वनप्लस 11 सीरीज की कीमत
OnePlus 11 5G के 12GB+256GB मॉडल की कीमत 54,999 रुपये होने की उम्मीद है। इस बीच, 16GB + 256GB और 16GB + 512GB मॉडल 59,999 रुपये और 66,999 रुपये में आने के लिए तैयार किया गया है। वहीं दूसरी ओर, OnePlus 11R की कीमत 8GB+128GB मॉडल के लिए 35,000 रुपये से 40,000 रुपये और 16GB+512GB मॉडल के लिए 40,000 रुपये और 45,000 रुपये के बीच होने की उम्मीद है। वहीं वनप्लस बड्स प्रो 2 की कीमत 11,999 रुपये हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications







