OnePlus Pad Go की पहली तस्वीर आई सामने, जानें कीमत लेकर क्या कुछ होगा खास
OnePlus Pad Go First Look: स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus के अपकमिंग टैबलेट Oneplus Pad Go की पहली तस्वीर सामने आई है। दरअसल फेमस टिपस्टर अभिषेक यादव ने वनप्लस के अपकमिंग टैबलेट की इमेज के साथ इस आगामी टैबलेट की कुछ डिटेल्स शेयर किए हैं। तो चलिए आपको आगे इस नए टैबलेट की कीमत से लेकर इसमें क्या कुछ खास मिल सकता है। इसकी डिटेल्स बताते हैं।
OnePlus Pad Go की कीमत
वनप्लस पैड गो की कीमत को लेकर फिलहाल अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी अपने इस आगामी टैबलेट को बजट रेंज में भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि इससे पहले वनप्लस ने अपने Oneplus Pad को 37,999 रुपये में लॉन्च किया था।

OnePlus Pad Go स्पेक्स
वनप्लस अपने आगामी टैबलेट को OnePlus Pad Go नाम से मार्केट में ला सकता है। इसके आने से पहले ही इसके अब तक कई स्पेक्स लीक हो चुके हैं। कंपनी अपने इस नए टैबलेट को 11.6 इंच की 2.8K एलसीडी डिस्प्ले के साथ ला सकती है, जो 120hz के रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। इसके साथ ही इसमें एंड्रॉइड 13 और ऑडियो के लिए डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
आपको बता दें, इसमें रियर कैमरा को टॉप सेंटर में दिया जा सकता है। यह ड्यूल कलर में दस्तक से सकता है। एक इंटरव्यू के दौरान वनप्लस के सीओओ और अध्यक्ष, किंडर लियू ने इसे मिड टियर एंटरटेनमेंट टैबलेट बताया है, जो यूजर्स को बढ़िया विज्वल्स दिखाएगा। इसके साथ ही यूजर की आखों की सुरक्षा के लिए टैबलेट को TUV रीनलैंड सर्टिफिकेशन भी मिला चुका है।
OnePlus Pad के फीचर्स
OnePlus Pad में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 11.61-इंच (2,000 x 2,800 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। यह मीडियाटेक डाइमेंशन 9000 SoC पर चलता है, जो 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB तक UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जुड़ा है। वनप्लस पैड 9,510mAh की बैटरी के साथ आता है, जो बॉक्स में 100W चार्जर के साथ आता है। हालाँकि, टैबलेट का चार्जिंग सपोर्ट 67W पर सीमित है। इसमें पीछे की तरफ EIS सपोर्ट के साथ 13-मेगापिक्सल का कैमरा मॉड्यूल और सेल्फी शूट करने के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है।


Click it and Unblock the Notifications








