Home
Gadgets

OnePlus Pad Go की आज होने जा रही भारत एंट्री,लॉन्च से पहले जान लें कीमत ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus Pad Go Launch: स्मार्टफोन ब्रांड कंपनी वनप्लस आज अपने लेटेस्ट एंड्रॉइड टैबलेट को भारत में लॉन्च करने जा रही है। जिसे कंपनी बजट रेंज में ला रही है। हालांकि इसके लॉन्च से पहले ही इस अपकमिंग टैबलेट के स्पेक्स सामने आ चुके हैं। जिसके अनुसार इसमें 8,000mAh की बैटरी और 11.35-इंच की स्क्रीन दी जा सकती है। तो आइए आपको इस आगामी टैबलेट की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स तक की डिटेल्स जानते हैं।

वनप्लस पैड गो की भारत में कीमत

इस टैबलेट को लेकर अब तक सामने आई रिपोर्ट की मानें तो इसे भारतीय बाजार में 26,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत को लेकर कोई ऑफिशियली उनाउंसमेंट नहीं किया है। इस टैबलेट का प्री-ऑर्डर 12 अक्टूबर से शुरू होगा। इसके अलावा इसे बिक्री के लिए 20 अक्टूबर से उपलब्ध कराया जाएगा।

वनप्लस पैड गो के स्पेसिफिकेशंस

वनप्लस पैड गो में 11.35-इंच की स्क्रीन मिलेगी, जो 2.4K रिजॉल्यूशन और 7:5 आस्पेक्ट रेशियो सोपर्ट के साथ आएगा। इसमें क्वाड-स्पीकर शामिल होंगे। जो डॉल्बी एटमॉस से ट्यून होंगे। इसके अलावा इसमें एक इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियंस भी यूजर को मिलेगा। इस टैबलेट को लो ब्लू लाइट टेक्नोलॉजी के साथ लाया जा रहा है, जो आंखों के लिए अच्छा रहेगा।

OnePlus Pad Go की आज होने जा रही भारत एंट्री, जानें कीमत और खासियत

इसके डिजाइन की बात करें तो वनप्लस पैड के जैसे ही इसे डिजाइन किया गया है। इसमें एर्गोनोमिक डिजाइन मिलेगी, जो कर्व्ड कार्नर के साथ ग्रीन कलर टोन के साथ आएगी। वनप्लस पैड गो को कंपनी दो वेरिएंट ला सकती है। इसके अलावा इसमें 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। इसके रियर में एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें सिंगल रियर कैमरा शामिल होगा। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 8,000mAh की बैटरी शामिल की जाएगी, जिसे 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया जाएगा।

Oneplus Open जल्द होगा लॉन्च

कंपनी बहुत जल्द अपना पहला फोल्डेबल फोन OnePlus Open लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी है। इस स्मार्टफोन को गेपलेस हिंज के साथ लाया जा सकता है जो Find N2 की तरह ही गैपलेस होगा। इसके अलावा ये मोटे बेजेल्स के साथ लॉन्च हो सकता है। यह फोन 19 अक्टूबर को मार्केट में दस्तक दे सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus is going to launch its latest Android tablet in India today. Which the company is bringing in the budget range. However, the specs of this upcoming tablet have been revealed even before its launch. According to which, it can be provided with 8,000mAh battery and 11.35-inch screen.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X