Home
Gadgets

OnePlus Pad Go इन धांसू फीचर्स के साथ भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर हुआ लिस्ट, यहां जानें

OnePlus का नया टैबलेट Pad Go बहुत जल्द भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला है। वनप्लस के अपकमिंग टैबलेट को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड यानि BIS पर लिस्ट किया गया है। जिससे इस टैब के जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। OnePlus Pad Go कंपनी का दूसरा टैबलेट होगा, जिसे लाया जा रहा है। हालांकि कंपनी की तरफ से इस अपकमिंग टैब को लॉन्च किए जाने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

OnePlus Pad Go की BIS लिस्टिंग

वनप्लस के अपकमिंग टैबलेट OnePlus Pad Go को BIS पर देखा गया है। वहीं एक यूजर ने ट्विटर पर BIS वेबसाइट पर लिस्ट इस टैबलेट के कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं। जिसमें वनप्लस के OPD2304 और OPD2305 मॉडल लिस्टेड हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वनप्लस के ऑफिशियल फोरम पेज पर OnePlus Pad Go और OPD2304 को लेकर एक पोस्ट देखा गया था, जिसे कंपनी ने कुछ वक्त में ही हटा दिया।

OnePlus अपने नए अपकमिंग टैबलेट OnePlus Pad Go को पहले टैब OnePlus Pad के अपग्रेड वर्जन के तौर पर पेश कर सकती है। हालांकि अभी तक कंपनी ने अपने अपकमिंग टैबलेट को लेकर किसी तरह की कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

OnePlus Pad Go भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर हुआ लिस्ट

OnePlus Pad स्पेक्स

वनप्लस पैड में 11.61 इंच की एक बड़ी डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करेगी। डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 2800x2000 पिक्स्ल है। इसमें 500 निट्स तक की ब्राइटनेस दी गई है। जिससे यूजर इसे धूप में भी आसानी से इस्तेमाल कर सकता है। कंपनी ने OnePlus Pad को मीडियाटेक Dimensity 9000 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। जिसमें LPDDR5 रैम का सपोर्ट मिलता है। OnePlus Pad में एंड्रॉयड 13 पर चलेगा। वनपल्स ने OnePlus Pad के दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं, पहला वेरिएंट 8GB RAM और 128 GB स्टोरेज के साथ आएगा , जबकि दूसरा वेरिएंट 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज के साथ आ रहा है। कंपनी ने एंटरटेनमेंट को ध्यान में रखते हुए, इसमें डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमॉस के साथ क्वॉड स्पीकर को भी शामिल किया है।

OnePlus Pad की कीमत

आपको बता दें, भारत में OnePlus के पहले टैबलेट OnePlus Pad की बिक्री इस साल अप्रैल से शुरू हुई है। इसके बेस वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपये और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपये है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Pad Go has been listed on BIS. Due to which it is expected to be launched soon in the Indian market. However, the company has not yet made any official announcement regarding the launch of its upcoming tablet.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X