OnePlus Pad Go टैबलेट Oppo Pad Air 2 का होगा रीब्रैंडेड वर्जन, लॉन्च से पहले खास स्पेक्स आए सामने
OnePlus Pad Go Price: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस जल्द ही अपने टैबलेट OnePlus Pad Go को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी है। जिसे लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। इस नए पैड की 6 अक्टूबर 2023 को भारतीय बाजार में एंट्री होने जा रही है। वहीं इस टैब को लेकर सामने आई नई अपडेट में दावा किया जा रहा है कि,वनप्लस पैड गो चीन में लॉन्च हो चुके Oppo Pad Air 2 का ही रीब्रैंडेड वर्जन होगा। कंपनी अपने इस डिवाइस को देश में वनप्लस के ऑफिशियल वेबसाइट, अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराएगी। जिसके माध्यम से इसकी बिक्री भारत में होगी। लॉन्च से पहले टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने भी इस टैबलेट के कुछ खास खूबियों का खुलासा किया है। तो चलिए आपको इस अपकमिंग टैब की अब तक सामने आई सभी लीक्स के बारे में बताते हैं।
OnePlus Pad Go स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी ने अपने इस आगामी टैबलेट को लेकर खुलासा किया है कि, वनप्लस पैड गो में 11.35 इंच LCD डिस्प्ले शामिल होगा। इसके साथ ही इसमें 2.4K रेजॉलूशन ऑफर करने वाली स्क्रीन यूजर्स को मिलेगी। जिसका आस्पेक्ट रेशियो 7:5 होगा। वहीं टिप्स्टर मुकुल की मानें तो कंपनी अपने इस टैब में मीडियाटेक प्रोसेसर को शामिल करेगी। जिसमें 4G LTE कनेक्टिविटी सपोर्ट भी मिल रहा है। ऑडियो के लिए इसमें Dolby Atmos पावर्ड क्वाड स्पीकर सेटअप दिए जाने की उम्मीद है। आपको बता दें, OnePlus Pad के मुकाबले नए टैबलेट में बड़ी स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा OnePlus Pad Go टैबलेट में 8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दिया जा सकता है। यूजर माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसके स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं। टैबलेट में ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड ColorOS 13.2 मिलेगा।

OnePlus Pad Go की संभावित कीमत
OnePlus Pad Go की कीमत कंपनी 25,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये के बीच तय कर सकती है। लीक्स की माने तो इसमें आपको 4GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान Oneplus के सीओओ और अध्यक्ष, किंडर लियू ने इसे मिड टियर एंटरटेनमेंट टैबलेट बताया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, ये यूजर्स को शानदार विज्वल्स प्रोवाइड करेगा। इसके साथ ही नए टैबलेट को आंखों की देखभाल के लिए टीयूवी रीनलैंड सर्टिफिकेशन भी मिला है।


Click it and Unblock the Notifications








