Home
Gadgets

क्यो स्टूडेंट्स और मल्टीटास्किंग यूजर्स के लिए परफेक्ट टैबलेट है OnePlus Pad Lite? जानें वजह

OnePlus ने भारत में अपना नया टैबलेट OnePlus Pad Lite लॉन्च कर दिया है, जो न सिर्फ बजट रेंज में आता है, बल्कि खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जो पढ़ाई, कंटेंट कंजम्पशन और मल्टीटास्किंग के लिए एक सही डिवाइस ढूंढ रहे हैं। इस स्टोरी में हम जानेंगे कि OnePlus Pad Lite स्टूडेंट और मल्टीटास्किंग के लिए किस तरह से काम करता है।

किन यूजर्स के लिए परफेक्ट टैबलेट है OnePlus Pad Lite?

बड़ा स्क्रीन और शानदार साउंड सिस्टम

OnePlus Pad Lite में 11-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसका मतलब यह है कि चाहे आप PDF पढ़ रहे हों या ऑनलाइन वीडियो लेक्चर देख रहे हों, हर चीज स्मूदली चलेगी। 500 निट्स की ब्राइटनेस और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो इसे पढ़ाई के लिए बिल्कुल परफेक्ट बनाते हैं।

इसका क्वॉड स्पीकर सेटअप और Hi-Res ऑडियो सपोर्ट, OnePlus की Omnibearing Sound Field तकनीक के साथ आता है, जो स्क्रीन के ओरिएंटेशन के हिसाब से साउंड को एडजस्ट करता है। इसका मतलब आप टैबलेट को पोर्ट्रेट या लैंडस्केप में इस्तेमाल करें, ऑडियो एक्सपीरियंस हमेशा बैलेंस्ड और डायरेक्शनल रहेगा, जो छात्रों के लिए वीडियो लेक्चर और कोर्स कंटेंट देखने में बेहद उपयोगी है।

मल्टीटास्किंग और क्लासवर्क के लिए ओपन कैनवास

इस टैबलेट का एक खास फीचर 'Open Canvas' है । यह मल्टीटास्किंग टूल यूजर्स को दो ऐप्स को एक साथ साइड-बाय-साइड चलाने की सुविधा देता है। स्टूडेंट्स इसके ज़रिए नोट्स बनाते हुए एक तरफ YouTube लेक्चर चला सकते हैं या Google Docs के साथ-साथ वेबसाइट्स ब्राउज़ कर सकते हैं। ऐप विंडोज को रीसाइज करने का ऑप्शन भी मिलता है, जिससे स्क्रीन स्पेस का बेहतर उपयोग होता है।

OnePlus फोन यूजर्स के लिए स्पेशल इंटीग्रेशन

अगर आपके पास पहले से OnePlus का स्मार्टफोन है, तो Pad Lite आपके लिए और भी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। Screen Mirroring, Clipboard Sharing और Shared Gallery जैसे फीचर्स के जरिए आप अपने फोन का कंटेंट सीधा टैबलेट पर एक्सेस कर सकते हैं। इससे नोट्स ट्रांसफर करने, फोटो शेयर करने या रिसर्च मैटेरियल देखने का काम आसान हो जाता है।

बैटरी और परफॉर्मेंस

इस टैबलेट में MediaTek Helio G100 प्रोसेसर दिया गया है, जो स्टडी ऐप्स, नोट्स, PDFs, ब्राउज़िंग और वीडियो प्लेबैक के लिए पर्याप्त है। 9340mAh की बड़ी बैटरी 11 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक देती है और 33W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यानी एक बार चार्ज करने के बाद पूरा दिन आसानी से निकल सकता है।

कीमत और उपलब्धता

OnePlus Pad Lite दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है । इसके 6GB RAM + 128GB Wi-Fi मॉडल की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं इसके 8GB RAM + 128GB LTE मॉडल की कीमत 17,999 रुपये हैं। हालांकि बैंक ऑफर्स के साथ इनकी कीमतें ₹12,999 और ₹14,999 तक आ जाती हैं।

यह टैबलेट 1 अगस्त 2025 से OnePlus.in, Amazon, Flipkart और अन्य रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। नो-कॉस्ट EMI और लॉन्च ऑफर्स के साथ यह स्टूडेंट्स और लाइट-मल्टीटास्कर्स के लिए एक आकर्षक ऑ्पनश बन जाता है।

OnePlus Pad Lite को सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिहाज़ से देखना इसकी पोटेंशियल को कम आंकना होगा। यह टैबलेट खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो पढ़ाई, नोट्स मेनेजमेंट, वीडियो लेक्चर और मल्टीटास्किंग को सहजता से करना चाहते हैं। इसके फीचर्स और इंटीग्रेशन इसे एक 'स्टूडेंट-फ्रेंडली टैबलेट' बनाते हैं, जो इस प्राइस ब्रैकेट में मिलना मुश्किल है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Pad Lite Launched in India with Cross-Platform File Sharing and Open Canvas Multitasking at 12,999
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X