OnePlus का 100W फास्ट चार्जिंग, 12000mAh कैपेसिटी वाला पावर बैंक 27 जून को होगा लॉन्च
अगर आप भी नया पावर बैंक लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको थोड़ा और इंतजार कर लेना चाहिए। जी हां, OnePlus ने 27 जून को अपना नया पावर बैंक लॉन्च करने जा रहा ह, जिसे 100W सुपर फ्लैश चार्जिंग के साथ लाया जाएगा।
यह आगामी पोर्टेबल चार्जर चीनी ई-कॉमर्स साइट JD.com पर लिस्ट हो चुका है, जिससे इसके डिजाइन और खास डिटेल्स सामने आए गए हैं। दरअसल वनप्लस 27 जून को एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रहा है। इस इवेंट में कंपनी अपने नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च करेगा।

वहीं एक रिपोर्ट की मानें तो इसी इवेंट में 100W सुपर फ्लैश चार्जिंग पावर बैंक को भी पेश किया जाएगा। लिस्टिंग के अनुसार इस पावर बैंक में 12000mAh की कैपेसिटी वाले इस पावर बैंक से स्मार्टफोन के साथ अन्य डिवाइसेस यानी लैपटॉप को भी चार्ज किया जा सकता है।
इस पावर बैंक को क्लाउड ग्रीन और सिल्वर विंग व्हाइट दो कलर ऑप्शन पेश किया जाएगा। इसके डिजाइन की बात करें तो इसमें डुअल-टोन फिनिश के साथ एक स्लीक आयताकार स्लैब डिजाइन मिलता है, इसके अलावा इस पोर्ट ऑप्श में एक USB-C पोर्ट और एक USB-A पोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही इसमें एक पावर बटन भी दिया जाएगा।

यह पावर बैंक 100W से ज्यादा आउटपुट और रिचार्जिंग के लिए 45W इनपुट को भी सपोर्ट करने में सक्षम होगा। जिससे लैपटॉप को भी चार्ज किया जा सकेगा। हमने आपको पहले ही बताया था कि, इस नए वनप्लस 100W सुपर फ्लैश चार्जिंग पावर बैंक 27 जून को चीनी बाजार में उतारा जाएगा।
इस लॉन्च इवेंट में पावर बैंक के अलावा OnePlus Ace 3 Pro, कंपनी का पहला Pro Tablet, OnePlus Watch 2 और OnePlus Buds 3 का भी अनावरण किया जाएगा।
OnePlus Ace 3 Pro का डिज़ाइन सोशल मीडिया पोस्ट से सामने आया है। जिससे यह पुष्टि हुई है कि, इसे व्हाइट फिनिश के साथ सिरेमिक कलेक्टर एडिशन में पेश किया जाएगा। जिसमें प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC चिपसेट शामिल किया जाएगा और इसमें 8.5 मिमी स्क्रैच-रेसिस्टेंट और वियर-रेसिस्टेंट मोटी प्रोफ़ाइल होगी।
100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,100mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। इसकी बैटरी को लेकर दावा किया जा रहा है कि, यह एक बार चार्ज करने पर दो दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकेगा।


Click it and Unblock the Notifications







