Home
Gadgets

OnePlus Watch 2 स्मार्टवॉच 26 फरवरी को होगा लॉन्च, ऐसे करें प्री-बुक, यहां जानें सभी डिटेल

OnePlus भारत के लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड्स में से एक है। कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए हाल ही में दो नए हैंडसेट लॉन्च किए हैं। अब कंपनी अपने कस्टमर्स के लिए नया स्मार्टवॉच लाने जा रही है।

जिसे बाजार में OnePlus Watch 2 के नाम से पेश किया जाएगा। कंपनी ने OnePlus Watch 2 की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। ब्रांड अपने इस स्मार्टवॉच को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2024 से पहले ही मार्केट में पेश करने जा रहा है।

OnePlus Watch 2 स्मार्टवॉच 26 फरवरी को होगा लॉन्च, ऐसे करें प्री-बुक

यह वॉच इस महीने के आखिर में यानी 26 फरवरी को लॉन्च होगा। आपको बता दें, यह वॉच OnePlus Watch का सक्सेसर होगा। गौरतलब है कि, OnePlus Watch को कंपनी ने 2021 में लॉन्च किया था।

फिलहाल इस स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन इसके कुछ फीचर्स के पहले ही लीक हो चुके हैं। तो आइए आपको आगे वनप्लस के इस वॉच के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

OnePlus Watch 2 स्मार्टवॉच 26 फरवरी को होगा लॉन्च, ऐसे करें प्री-बुक

वनप्लस की इस अपकमिंग स्मार्टवॉच को BIS (भारतीय मानक ब्यूरो) पर भी स्पॉट किया जा चुका है। हालांकि, इस लिस्टिंग में इसे लेकर कोई खास जानकारी नहीं दी गई थी।

OnePlus ने अपने ऑफिशियली वेबसाइट पर OnePlus Watch 2 के लॉन्च को टीज किया है। इसके साथ ही कंपनी ने इसके लिए माइक्रोसाइट भी जारी किया है, जिस पर इस स्मार्टवॉच के प्री-बुकिंग की डिटेल्स दी गई है।

OnePlus Watch 2 स्मार्टवॉच 26 फरवरी को होगा लॉन्च, ऐसे करें प्री-बुक

वनप्लस वॉच 2 को लेकर लीक्स के अनुसार इसमें 1.43 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही प्रोसेसिंग के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon W5 Gen 1 शामिल किए जाने की उम्मीद है।

यह वॉच Wear OS पर काम करेगी। इसके अलावा Amazon पर भी एक लैंडिंग पेज कंपनी ने इसके लिए बनाया है। उम्मीद की जा रही है कि, लॉन्च से पहले कंपनी इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर सकती है।

OnePlus Watch 2 के डिजाइन की बात की जाए तो इसमें कंपनी ने स्टेनलैस स्टील का चेसिस दिया है। इसके साथ ही इसमें सैफायर क्रिस्टल ग्लास का उपयोग किया गया है।

कंपनी का इसे लेकर दावा है कि, यह स्मार्टवॉच 100 घंटे का बैटरी बैकअप देगी। जो कि फुल स्मार्ट मोड में लागू होगा।वहीं कलर ऑप्शंस की बात करें तो ब्लैक स्टील और रेडिएंट स्टील में इसे उपलब्ध कराया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Watch 2 will be launched in Black Steel and Radiant Steel color options. According to the company, this smartwatch will give the user 100 hours of battery backup time.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X