Home
Gadgets

Oneplus Watch 2 आज भारत में देगा दस्तक, लॉन्च से पहले कीमत व फीचर्स हुए लीक

Oneplus Watch 2: स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus आज अपना मोस्ट अवेटेड स्मार्टवॉच Oneplus Watch 2 को लॉन्च करने जा रहा है। जिसे कंपनी Qualcomm Snapdragon W5 Gen 1 प्रोसेसर के साथ ला सकती है।

वनप्लस के इस वॉच का मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद Samsung Galaxy Watch 6 से होगा। लॉन्च से पहले ही इस वॉच की कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल लीक हो चुकी है। तो चलिए आपको बताते हैं, कि आप भी इस लॉन्च इवेंट को कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

यहां देखें लाइव इवेंट: वनप्लस वॉच 2 को कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया हैंडल सहित ऑफिशियली वेबसाइट पर रात 8:30 बजे (IST) लाइवस्ट्रीम पर लॉन्च किया जाएगा।

Oneplus Watch 2 की लीक प्राइज: OnePlus Watch 2 की कीमत लॉन्च से पहले लीक हो चुकी है। इसके भारतीय वेरिएंट समेत ग्लोबल वेरिएंट तक के प्राइस डिटेल ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। लॉन्च से ही पहले एक प्रेस ब्रीफिंग की इमेज सामने आई है, जिसमें इसकी कीमत दिखाई दे रही है।

Oneplus Watch 2 आज भारत में देगा दस्तक, लॉन्च से पहले कीमत व फीचर्स हु

लीक के अनुसार भारत में इस वॉच की कीमत 25,999 रुपये तय किया जा सकता है। कीमत के मुकबले यह वॉच Samsung Galaxy Watch 6 से सस्ती हो सकती है। आपको बता दें, गैलेक्सी वॉच 6 की कीमत भारत में 29,999 रुपये है।

OnePlus Watch 2 संभावित स्पेक्स: वनप्लस वॉच 2 कंपनी के डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने अपने इस वॉच में स्टेनलैस स्टील का चेसिस दिया है। इसके साथ ही इसमें सैफायर क्रिस्टल ग्लास का यूज किया गया है।

Oneplus Watch 2 आज भारत में देगा दस्तक, लॉन्च से पहले कीमत व फीचर्स हु

यह वनप्लस की पहली स्मार्टवॉच होगी, जिसमें Google का WearOS का उपयोग किया गया है। इसके अलावा अपने इस स्मार्टवॉच को ब्रांड ने कई दमदार फीचर्स से लैस किए हैं, जिसकी जानकारी सामने आ चुकी है।

वनप्लस के इस वॉच में 1.43 इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसके साथ ही इसमें Qualcomm Snapdragon W5 Gen 1 कंपनी शामिल कर सकती है।

Oneplus Watch 2 आज भारत में देगा दस्तक, लॉन्च से पहले कीमत व फीचर्स हु

कंपनी की मानें तो यह स्मार्टवॉच सिंगल चार्ज में यूजर को 100 घंटे का बैकअप देगी। कलर ऑप्शंस की बात करें तो इसे ब्लैक स्टील और रेडिएंट स्टील दो ऑप्शंस के साथ उपलब्ध कराया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The price of global variants including the Indian variant of OnePlus Watch 2 has also been leaked online.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X