Home
Gadgets

OnePlus Watch 2 Nordic Blue Edition लॉन्च, जानें कीमत व उपलब्धता

OnePlus Watch 2 Nordic Blue Edition Price: वनप्लस ने हाल ही में अपना OnePlus Watch 2 भारत में लॉन्च किया था। उस वक्त कंपनी ने इस वॉच को Black Steel और Radiant Steel कलर ऑप्शन में पेश किया था । अब कंपनी ने Watch 2 को Nordic Blue Edition में भी उपलब्ध करा दिया है। आइए आपको इस नए एडिशन की कीमत से लेकर इसकी उपलब्धता तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

OnePlus Watch 2 Nordic Blue Edition की कीमत- कंपनी ने फिलहाल इस नए एडिशन को यूके में ही उपलब्ध कराया है। इसके दूसरे कलर वेरिएंट को 329 यूरो में खरीदा जा सकता है, जबकि नए ब्लू एडिशन को 349 यूरो में ग्राहक खरीद सकेंगे।

 OnePlus Watch 2  Nordic Blue Edition लॉन्च, जानें कीमत

आपको बता दें, नए ब्लू एडिशन को ग्राहक दूसरे कलर ऑप्शन के मुकाबले ज्यादा कीमत में खरीदेंगे। उम्मीद की जा रही है कि, इस नए एडिशन को जल्द ही भारतीय बाजारों में भी पेश किया जाएगा।

OnePlus Watch 2 Nordic Blue Edition स्पेक्स- वनप्लस अपने इस वॉच में 1.43 इंच का डिस्प्ले दे रहा है। जो 466 x 466 पिक्सल, अमोलेड 326PP स्क्रीन और 600निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ आएगा।

 OnePlus Watch 2  Nordic Blue Edition लॉन्च, जानें कीमत

वनप्लस की यह वॉच Snapdragon W5 + BES 2700 प्रोसेसर से लैस है। वॉच को स्क्रैच से सुरक्षा के लिए 2.5D sapphire ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके साथ ही इस वॉच को Android 8.0 और ओएस सपोर्ट, 100+ वर्कआउट मोड से भी लैस किया गया है।

पानी से बचाव के लिए इसमें 5ATM / 50 Meters+ IP68 दी गई है। वनपल्स की यह वॉच 32GB स्टोरेज के साथ आ रही है। जिसमें यूजर को ब्लूटुथ कॉलिंग के लिए वॉच माइक्रोफोन और स्पीकर्स भी मिल रहे हैं।

 OnePlus Watch 2  Nordic Blue Edition लॉन्च, जानें कीमत

वनप्लस वॉच में कंपनी ने 500mAh बैटरी दी है। जिससे इसे स्मार्ट मोड में 100 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको बता दें, वनप्लस की इस वॉच में स्लीप ट्रैकिंग एनालिसिस की भी फैसलिटी मिल रही है।

अगर आप भी वनप्लस के इस नए एडिशन को खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। आने वाले दिनों में कंपनी इसे भारत में भी लॉन्च कर सकती है। फिलहाल कंपनी ने इसे देश में उपलब्ध कराए जाने को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oneplus Watch 2 Nordic Blue Edition launched know price availability ans specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X