Home
Gadgets

Oneplus watch 2 vs Samsung watch 6 में जानें कौन किस पर पड़ेगा भारी, कीमत से लेकर फीचर तक तुलना

Oneplus watch 2 vs Samsung watch 6 : वनप्लस ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 इवेंट के पहले दिन अपनी नई स्मार्टवॉच Oneplus watch 2 को लॉन्च कर दिया है।

OnePlus ने अपने नई वॉच को स्टेनलेस स्टील चेसिस, स्मार्ट मोड में 100 घंटे तक की बैटरी लाइफ और डु्अल-फ्रीक्वेंसी GPS कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स अपग्रेडेड फीचर्स के साथ उपलब्ध कराया है।

Oneplus watch 2 vs Samsung watch 6 में जानें कौन किस पर पड़ेगा भारी

वनप्लस के इस वॉच का सीधा मुकाबला Samsung watch 6 से माना जा रहा है। तो आइए आपको आगे इन दोनों वॉच के बीच मिलने वाले कीमत से लेकर फीचर्स तक के अंतर को बताते हैं।

Oneplus watch 2 vs Samsung watch 6 कीमत : वनप्लस वॉच 2 स्मार्टवॉच की कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है। इसकी बिक्री 4 मार्च से अमेजन इंडिया, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, वनप्लस ऑनलाइन स्टोर, रिलायंस डिजिटल, क्रोमा और दूसरे ऑफलाइन स्टोर पर शुरू कर दी जाएगी। जिसे ब्लैक स्टील और रेडियंट स्टील कलर में ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

Oneplus watch 2 vs Samsung watch 6 में जानें कौन किस पर पड़ेगा भारी

वहीं भारत में गैलेक्सी वॉच 6 के 40mm डायल वाले ब्लूटूथ/वाई-फाई वेरियंट की कीमत 19,999 रुपये है। जबकि 40mm 40mm Galaxy Watch 6 LTE वेरियंट की कीमत 33,999 रुपये , 44m Galaxy Watch 6 के ब्लूटूथ/वाई-फाई सपोर्ट वेरियंट की कीमत 32,999 रुपये और 44mm LTE वेरियंट की 36,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

OnePlus Watch 2 फीचर: वनप्लस वॉच 2 में 1.43 इंच सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। जो 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। इसमें स्नैपड्रैगन W5 प्रोसेसर के अलावा BES2700 चिपसेट दिया गया है।

Oneplus watch 2 vs Samsung watch 6 में जानें कौन किस पर पड़ेगा भारी

वनप्लस वॉच 2 में यूजर्स दो ऑपरेटिंग सिस्टम Wear OS 4 और RTOS के बीच स्विच कर सकते हैं। इस वॉच में 2GB रैम और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H बिल्ड के साथ-साथ यह वॉच 5ATM और IP68 रेटिंग ऑफर करती है। यह स्मार्टवॉच स्टेनलेस स्टील चेसिस के साथ आती है।

वनप्लस वॉच 2 में 11 प्लस प्रोफेशनल और 100 प्लस स्पोर्ट्स मोड दिए हैं। OnePlus Watch 2 स्मार्टवॉच में L1+L5 GPS, ब्लूटूथ, वाई-फाई और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी सपोर्ट दिया गया है।

इसे पावर देने के लिए इसमें 500mAh बड़ी बैटरी दी है, जो 7.5W VOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। वनप्लस ने अपने इस स्मार्टवॉच में ऑप्टिकल हार्ट रेट मॉनिटर और पल्स ऑक्सीमीटर सेंसर भी शामिल किए हैं।

Samsung watch 6 फीचर: सैमसंग गैलेक्सी वॉच 6 में 40mm में 1.3-inch का स्क्रीन है, जिसका रेजॉल्यूशन 432×432 पिक्सल है। 44mm के डायल में 1.5-inch का Super AMOLED स्क्रीन मिल रहा है।

सैमसंग गैलेक्सी वॉच 6 में Samsung Exynos W930 dual-core का चिपसेट दिया गया है, जो 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा।

बैटरी की बात करें तो ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ यह 30 घंटे का बैकअप दे सकती है। सैमसंग के इस वॉच में आपको सैमसंग बायो एक्टिव सेंसर दिया गया है।

इसके साथ ही इसमें टेम्प्रेचर सेंसर, बैरोमीटर, गियरो सेंसर, लाइट सेंसर और 3D Hall सेंसर मिलेंगे। साथ ही कंपनी ने इसे बॉडी कॉम्पोजिशन फीचर से भी लैस किया है, जो फिजिकल मेजरमेंट के काम आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
oneplus watch 2 vs samsung watch 6 comparison
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X