OnePlus Watch 2 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, 4 मार्च से शुरू होगी बिक्री, जानें कीमत व फीचर्स
OnePlus Watch 2 Price: Oneplus ने आखिरकार अपने फैन्स के इंतजार को खत्म करते हुए, Oneplus Watch 2 को भारत में लॉन्च कर दिया है।
इसमें प्रोसेसर की बात करें तो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन W5 Gen 1 SoC और BES2700 प्रोसेसर दिया गया है। यह वॉच Wear OS 4 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है।

Oneplus Watch 2 कीमत और उपलब्धता: कंपनी ने OnePlus Watch 2 को भारत में 22,999 रुपये शुरूआती में पेश किया है। जिसकी सेल अगले महीने 4 मार्च दोपहर 12 बजे से विशेष रूप से अमेजन, फ्लिपकार्ट और वनप्लस स्टोर पर शुरू होगी।
लॉन्च ऑफर्स की बात करें, इसे ICICI बैंक कार्ड से खरीदते हैं, तो आपको इस वॉच पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यह वॉच दो कलर ऑप्शन Black Steel और Radiant Steel में आ रहे हैं।
Oneplus Watch 2 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स: वनप्लस वॉच 2 में आपको 466 × 466-पिक्सल रिजॉल्यूशन और 1000 निट्स वाले ब्राइटनेस के साथ 1.47-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलेगा।
कंपनी का यह वॉच 20 वॉच फेस के साथ प्री-लोडेड आ रहा है। यूजर 80 और वॉचफेस डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यह वॉच Qualcomm Snapdragon W5 Gen 1 चिपसेट के साथ आ रही है, जिसमें कंपनी ने अपने यूजर्स को 2GB रैम और 32GB स्टोरेज दिया है।

वनप्लस की यह नई स्मार्टवॉच Wear OS 4 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। जिसमें Bluetooth कॉलिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें Stainless steel Chassis मिल रही है।
फिटनेस ट्रैकिंग के लिए OnePlus Watch 2 स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। पानी से सुरक्षा के लिए इसे IP68 रेटिंग मिले हैं। इसमें NFC व GPS का सपोर्ट दिया गया है।
आपको बता दें, यह Google के ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ कंपनी की पहली स्मार्टवॉच है। वनप्लस वॉच 2 में 500mAh की बैटरी यूनिट शामिल है, यह एक बार चार्ज करने पर 100 घंटे तक इस्तेमाल में आएगी।
कंपनी का दावा है कि, इस स्मार्टवॉच एक बार चार्ज करने के बाद अगले 12 दिनों तक उपयोग में लाया जा सकता है। यह SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जो मात्र 10 मिनट की चार्जिंग में एक दिन की बैटरी लाइफ देगा।
वनप्लस वॉच 2 5ATM जल प्रतिरोधी है और इसमें IP68 रेटिंग भी है, जो इसे धूल प्रतिरोधी बनाती है। यह MIL-STD-810H प्रमाणित भी है, जो स्थायित्व के लिए एक सैन्य-ग्रेड प्रमाणन है।


Click it and Unblock the Notifications








