Home
Gadgets

OnePlus Watch 2r और Nord Buds 3 Pro भारत में लॉन्च, कीमत, स्पेक्स व ऑफर यहां देखें

वनप्लस ने स्मार्टफोन के साथ ही भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच OnePlus Watch 2r और और बजट-फ्रेंडली ईयरबड्स Nord Buds 3 Pro को भी लॉन्च कर दिया है।

वनप्लस वॉच 2आर को 100 घंटे की बैटरी लाइफ और VO2 मैक्स, हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकर जैसे हेल्थ ट्रैकिंग फीचर शामिल हैं। तो वहीं नॉर्ड बड्स 3 प्रो को 49dB तक एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन और 44 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ उपलब्ध कराया गया है।

OnePlus Watch 2r और Nord Buds 3 Pro भारत में लॉन्च, जानें कीमत

OnePlus Watch 2r और Nord Buds 3 Pro की भारत में कीमत- वनप्लस वॉच 2आर को भारत में 17,999 रुपये में पेश किया गया है। कलर की बात करें तो इसे फॉरेस्ट ग्रीन और गनमेटल ग्रे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

तो वहीं वनप्लस नॉर्ड बड्स 3 प्रो ईयरबड्स को 3,299 रुपये में लॉन्च किया गया है। जिसे ग्राहक स्टारी ब्लैक और सॉफ्ट जेड कलर में खरीद सकेंगे। इन्हें भारत में 20 जुलाई से Amazon वेबसाइट और OnePlus.in पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

OnePlus Watch 2r स्पेसिफिकेशन- वनप्लस वॉच 2आर में 1.43 इंच का एमोलेड राउंड डिस्प्ले मिलता है, जो रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ है और इसकी पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स के साथ आता है। यह वॉच सिलिकॉन स्ट्रैप और स्टेनलेस स्टील बकल के साथ आता है।

वनप्लस के इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच में 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज है। स्मार्टवॉच में पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 रेटिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।इसके अलावा इसमें डुअल-इंजन आर्किटेक्चर स्नैपड्रैगन W5 + BES2700 चिपसेट दिया गया है।

OnePlus Watch 2r और Nord Buds 3 Pro भारत में लॉन्च, जानें कीमत

हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इसमें VO2 मैक्स, हार्ट रेट, स्लीप ट्रैकर और ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकर दिया गया है। साथ ही इसमें रनिंग, बैडमिंटन और टेनिस सहित कई स्पोर्ट्स मोड भी मिल रहे हैं। बैटरी की बात करें तो यह 100 घंटे की बैटरी लाइफ देती है।

Nord Buds 3 Pro स्पेसिफिकेशन- वनप्लस नॉर्ड बड्स 3 प्रो 12.4 मिमी डायनेमिक ड्राइवर के साथ आता है, इसमें कॉलिंग के लिए 6 इन-बिल्ट माइक्रोफोन हैं। यह बड 48db तक का एक्टिव नॉइज कैंसलेशन और ट्रांसपेरेंट मोड से लैस है।

OnePlus Watch 2r और Nord Buds 3 Pro भारत में लॉन्च, जानें कीमत

साथ ही यह ब्लूटूथ 5.4 और गूगल फास्ट पेयर फीचर को सपोर्ट करने में भी सक्षम है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP55 रेटिंग के साथ भी आते हैं। बैटरी की बात करें तो ईयरबड्स 44 घंटे तक की बैटरी दे सकते हैं। कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 0 से 50 प्रतिशत तक जा सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Watch 2r And Nord Buds 3 Pro launched in india Know price specs availability
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X