Home
Gadgets

OnePlus Watch 3:खास स्पेसिफिकेशन और डिजाइन लॉन्च से पहले कंफर्म

OnePlus ने आधिकारिक तौर पर OnePlus Watch 3 के लॉन्च का ऐलान कर दिया है, जो OnePlus Watch 2 का उत्तराधिकारी होगा। यह स्मार्टवॉच 18 फरवरी को अमेरिका, कनाडा और यूरोप में लॉन्च होगी। नए डिटेल्स के अनुसार वनप्लस ने यूजर्स के एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाने के लिए डिजाइन, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में खास सुधार किए हैं।

वनप्लस वॉच 3 के स्पेसिफिकेशन

वनप्लस वॉच 3 में लैंडिंग पेज मे इसके मुख्य स्पेसिफिकेशन और फीचर्स का खुलासा किया है। इस स्मार्टवॉच में टाइटेनियम बेजल और स्टेनलेस-स्टील बॉडी के साथ एक प्रीमियम निर्माण है, जो इसे मजबूत और आकर्षक बनाता है। इसके अलावा इसमें सहज नेविगेशन के लिए एक घुमने वाला क्राउन भी शामिल है।

OnePlus Watch 3:खास स्पेसिफिकेशन और डिजाइन लॉन्च से पहले कंफर्म

वनप्लस वॉच 3 में 2D सैफायर क्रिस्टल डिस्प्ले है, जो बेहतर स्क्रैच रेजिस्टेंस और उच्च स्पष्टता प्रदान करता है। इसके अंदर BES2800 MCU चिप के साथ स्नैपड्रैगन W5 चिप का उपयोग किया गया है, जो कुशल प्रदर्शन और पावर मैनेजमेंट सुनिश्चित करता है।

वनप्लस वॉच 3 की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी बैटरी लाइफ है। इसमें 631mAh की बैटरी है, जो पावर सेवर मोड मोड में 16 दिन, स्मार्ट मोड में 5 दिन और हैवी इस्तेमाल में लगभग 72 घंटे तक चलती है। वनप्लस के ऑप्टिमाइजेशन के साथ यह स्मार्टवॉच वेयर ओएस पर चलकर एक सहज और फीचर समृद्ध अनुभव प्रदान करेगी।

OnePlus Watch 3 दो आकर्षक कलर ऑप्शन एमराल्ड टाइटेनियम और ओब्सीडियन टाइटेनियम में उपलब्ध होगी। हालांकि इसकी कीमत के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। लीक में यह दावा किया गया है कि वॉच 3 में ईसीजी मॉनिटरिंग, 2GB रैम, 32GB बिल्ट-इन स्टोरेज, कलाई का तापमान और रोटेटिंग डायल जैसी सुविधाएं होंगी। यह वॉच ओप्पो वॉच एक्स 2 का रीब्रांडेड वर्जन प्रतीत होती है, जिसे 20 फरवरी को चीन में Oppo Find N5 फोल्डेबल फोन के साथ लॉन्च किया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Watch 3 Specifications and Dedign Revealed Ahead of February 18 Launch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X