फोल्डेबल फोन के बाद अब OnePlus जल्द ला रहा स्पीकर, इन खूबियां से होगा लैस, जानें कीमत व खासियत
Oneplus Speaker: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Oneplus ने हाल ही में अपना पहला फोल्डेबल फोन वनप्लस ओपन (Oneplus Open) लॉन्च किया है। अब ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि, कंपनी बाजार में अपना एक नया स्पीकर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अगर ऐसा होता है तो यह कंपनी का पहला स्पीकर होगा। कंपनी ने एक स्पीकर को टीज किया है, जिससे स्पीकर के डिजाइन का खुलासा हो चुका है। आपको बता दें, वनप्लस ने इस साल की शुरुआत में ही Nord Buds 2R और Nord Buds 2 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इसी लाइन अप में OnePlus Buds 3 को कंपनी जल्द लॉन्च कर सकती है। तो आइए आपको आगे इस अपकमिंग स्पीकर के सभी डिटेल्स बताते हैं।
दरअसल वनप्लस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर स्पीकर को टीज किया है। ऐसा माना जा रहा है कि,यह कंपनी का पहला स्पीकर होगा जिसे बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी ने अपने पोस्ट के साथ म्यूजिक के लिए रेडी हो जाइए कैप्शन भी दिया है। इस पोस्ट से इस बात का खुलासा हुआ है कि, टीज की गई डिवाइस एक ऑडियो है।

टीजर के अनुसार डिजाइन स्पीकर के इंटरनल हार्डवेयर को दिखाता है। इसके साथ ही स्पीकर में मौजूद वूफर अलग-अलग डायरेक्शन में फोकस करते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि, यह स्पीकर 360 डिग्री ऑडियो एक्सपीरियंस यूजर को ऑफर कर सकता है। फिलहाल स्पीकर के नाम का भी खुलासा नहीं हुआ है। कंपनी की तरफ से कोई खास जानकारी नहीं दी गई है।
वहीं कंपनी की ऑडियो डिवाइसेज की बात करें तो Nord Buds 2R को 2199 रुपये और Nord Buds 2 को 2,999 रुपये भारतीय बाजार में कीमत तय की गई है। इन बड्स में 12.4mm के डायनैमिक ड्राइवर मिल रहे हैं। ये बड्स वॉयस कॉल के दौरान नॉइस रेडक्शन को सपोर्ट करते हैं। इसके साथ ही 46 घंटों की बैटरी लाइफ ऑफर करते हैं। वहीं, नॉर्ड बड्स 2 में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन सपोर्ट दिया गया है। नॉर्ड बड्स 2आर को डीप ग्रे और ट्रिपल ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है।
वहीं एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो वनप्लस Buds 3 पर भी काम कर रहा है। जिसे मेटैलिक फिनिश के साथ पेश किया जा सकता है। यह 48dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC), ब्लूटूथ 5.3 या Google फास्ट पेयर और डुअल कनेक्शन को सपोर्ट करेगा।


Click it and Unblock the Notifications








