Home
Gadgets

OPPO Enco Air 3 Pro ईयरबड भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर

Oppo Enco Air 3 Pro Earbuds Launch: ओप्पो ने रेनो स्‍मार्टफोन सीरीज के साथ ही अपना नया Oppo Enco Air 3 Pro ट्रू वायरलेस ईयरबड्स भी लॉन्‍च कर दिया है। ये पिछले साल लॉन्च किए गए Oppo Enco Air 2 Pro ईयरबड्स का अपग्रेड वर्जन है। नए ईयरबड्स को 30 घंटे तक की बैटरी बैकअप के साथ लाया गया है। जबकि, Enco Air 2 Pro को कंपनी ने 24 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ पेश किया था। इसके साथ ही इसमें आपको कई लेटेस्ट फीचर्स भी मिल रहे हैं। तो आईए Oppo Enco Air 3 Pro की कीमत और इसकी खासियत के बारे में आपको डिटेल्स बताते हैं।

Oppo Enco Air 3 Pro की कीमत और उपलब्‍धता

ओपो ने अपने इस नए ईयरबड्स Enco Air 3 Pro को ग्रीन और वाइट कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। जिसकी भारत में कीमत 4,999 रुपये है। इस बड्स की बिक्री फ्लिपकार्ट और ओप्पो की ऑफ‍िशियल साइट के साथ ही रिटेल स्टोर पर शुरू कर दी गई है।

OPPO Enco Air 3 Pro ईयरबड भारत में लॉन्च,  जानें कीमत और फीचर

Oppo Enco Air 3 Pro की खासियत

Oppo Enco Air 3 Pro ईयरबड में 43mAh की बैटरी शामिल की गई है, जबकि चार्जिंग केस में 440mAh की बैटरी दी गई है। केस के साथ यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। कंपनी की मानें तो ईयरबड्स के साथ चार्जिंग केस को फुल चार्ज होने में 120 मिनट का समय लगेगा, जबकि सिर्फ ईयरबड्स को फुल चार्ज करने के लिए 90 मिनट का समय लग रहा है। चार्जिंग केस की बैटरी क्षमता के साथ ये ईयरबड्स टोटल 30 घंटों का प्‍लेबैक ऑफर करेगा। इस नए ईयरबड में 12.4mm के डायनेमिक ड्राइवर हैं, जो 20Hz से लेकर 40kHz की फ्रीक्वेंसी रेंज ऑफर करता है। । साथ ही यूजर को एक अलग साउंड को एक्‍सपीरियंस ऑफर करता है।

इसमें एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) फीचर को भी शामिल किया गया है, जो बाहरी शोर को कम करने का काम करता है। Oppo Enco Air 3 Pro में ब्‍लूटूथ रेंज 10 मीटर तक है। ये LDAC, AAC और SBC ब्‍लूटूथ कोडेक्‍स को भी सपोर्ट करने में सक्षम है। ब्‍लूटूथ वर्जन 5.3 इनका स्‍टैंडर्ड सपोर्ट है। Oppo Enco Air 3 Pro को IP55 रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि, पानी और धूल वाली जगहों पर भी इस ईयरबड्स को इस्तेमाल किया जा सकता है। इस बड का वजन 4.4 ग्राम है, वहीं केस के साथ इसका वजन 47.3 ग्राम है।

 
Best Mobiles in India

English summary
ओपो के इस नए ईयरबड्स OPPO Enco Air 3 Pro को ग्रीन और वाइट दो कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। जिसकी कीमत भारत में 4,999 रुपये है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X