12GB रैम के साथ आया Oppo K10 का जबर्दस्त फोन, कीमत जान जाएंगे झूम
Oppo smartphone : Oppo ने मार्केट में अपनी K10 सीरीज के नए स्मार्टफोन Oppo K10 Vitality Edition को लॉन्च कर दिया है. यह 12GB रैम और 256GB के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन (internal storage option) में लॉन्च हुआ है. फोन कई प्रीमियम फीचर्स के साथ लैस है. कंपनी इसमें 120Hz का display और 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दे रही. इस फोन को अभी चीन में लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत 2199 युआन (करीब 26 हजार रुपये) है. फोन दो कलर के साथ लॉन्च किया गया है जिसमें ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में आता है. उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसे जल्द ही भारत में भी लॉन्च करेगी.

Features and Specifications
Oppo K10 Vitality Edition फोन में 1080x2412 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.59 इंच का Full HD+ display दिया गया है. यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और 240Hz के टच सैंप्लिंग रेट के साथ आता है. फोन को कंपनी ने 12GB रैम और 256GB के internal storage के साथ लॉन्च किया है. प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट दिया जा रहा है.

Three cameras with LED flash
फोन के रियर में फोटोग्राफी के लिए LED फ्लैश के साथ तीन camera दिए गए हैं. इनमें 64 megapixels के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा (ultra-wide angle camera) और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है. वहीं, सेल्फी (selfie) के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा रहा है.
बैटरी और सेंसर
साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन में 5000mAh की बैटरी लगी है. यह बैटरी 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग (fast charging) को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए Oppo के इस नए फोन में 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.2, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन दिए गए हैं.
वैसे Oppo फोन का क्रेज (craze) selfie लेने वालों में बहुत देखी जाती है. क्योंकि इस फोन का camera काफी अच्छा होता है. लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications