Home
Gadgets

Oraimo ने लेटेस्ट ANC टेक्नॉलजी से लैस ईयरबड्स भारत में किया लॉन्च, मिलेगा 35 घंटे का बैटरी बैकअप, जानें कीमत

Oraimo Freepods 4 ईयरबड्स भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Oraimo FreePods 4: Oraimo ने अपने नए ईयरबड्स oraimo FreePods 4 को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस ईयरबड को उन लोगों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है, जो शानदार क्वालिटी साउंड के साथ प्रीमियम लुक भी चाहते हैं। इस लेटेस्ट Oraimo FreePods 4 की आज से यानि कि, 8 जून से फ्लिपकार्ट पर बिक्री शुरू कर दी गई है। इसे कंफर्ट के साथ ही शानदार साउंड क्वॉलिटी के साथ पेश किया गया है। तो आइए आपको इस लेटेस्ट Earbuds की से लेकर फीचर्स तक की जानकारी आगे डिटेल में बताते हैं।

Oraimo FreePods 4 के खूबियां

Oraimo FreePods 4 लेटेस्ट ANC टेक्नॉलजी से लैस है। जो यूजर के आसपास के नॉइस को 30 डीबी तक कम कर सकता है। इस बड्स की सबसे खास बात है कि, ये महज10 मिनट के चार्ज में आपको 170 मिनट तक की बैटरी लाइफ देगा। इसके अलावा कंपनी इसकी बैटरी को लेकर दावा कर रही है कि, इस एक बार फुल चार्ज करने के बाद इसे 35 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इस नए ईयरबड्स में यूजर को 5 EQ मोड्स मिल रहे हैं। साथ ही oraimo Sound ऐप का भी सपोर्ट दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर साउंड को कस्टमाइज कर सकते हैं।

Oraimo Freepods 4 ईयरबड्स भारत में लॉन्च, जानें कीमत

आपको बता दें, इस बड्स में ट्रांसपेरेंसी मोड दिया गया है। कंपनी की मानें तो इस बड्स के साथ यूजर को न्वाइज फ्री ऑडियो मिलेगा। वहीं गेमर्स को गेमिंग के लिए इसमें लो लैटेंसी मोड भी मिल रहा है। दोनों बड्स में कंट्रोल के लिए टच दिया गया है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए oraimo FreePods 4 को IPX5 की रेटिंग मिली है।
oraimo FreePods 4 में चार माइक्रोफोन दिए गए हैं। इसमें AI डीप न्यूरल नेटवर्क का भी सपोर्ट है, जो कॉल के दौरान बाहरी शोर को अपने आप कम करने में सक्षम है। इसके साथ क्विक चार्जिंग भी दी गई है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि, 10 मिनट की चार्जिंग के बाद 170 मिनट की बैटरी लाइफ मिलेगी। इतना ही नहीं इसके साथ यूजर को गूगल फास्ट पेयरिंग का भी सपोर्ट मिलेगा।

कीमत और कलर

oraimo FreePods 4 को ब्लैक कलर के साथ पेश किया गया है। वहीं कीमत की बात करें तो कंपनी ने अपने इस ईयरबड्स को भारत में 1,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। हालांकि आप इसे लॉन्चिंग ऑफर के तहत मात्र 1,599 रुपये में खरीद सकते हैं। जिसपर कंपनी आपको 2 साल की वारंटी भी दे रही है। इसे आप Flipkart.com और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट oraimo.com से खरीद सकते हैं। जहां इसे उपलब्ध करी दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oraimo Freepods 4 earbuds have been launched by the company in India with the latest ANC technology. Regarding which the company claims that it will give up to 170 minutes of battery life in just 10 minutes of charge.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X