Pebble Cosmos Bold Pro Smartwatch 7 दिनों की बैटरी बैकअप के साथ भारत में लॉन्च, जाने कीमत

Pebble cosmos bold pro smartwatch: अगर आप भी लग्जरी स्मार्टवॉच खरीदना चाह रहे हैं और बजट के कारण नहीं करीद पा रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। पेबल ने अपनी नई स्मार्टवॉच Pebble Cosmos Bold Pro को ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। जिसमें कस्टमर्स को 1.39 इंच की IPS HD डिस्प्ले और 500 निट्स पीक ब्राइटनेस मिल रहा है। इस स्मार्टवॉच में कंपनी डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास दे रही है। आइए आपको आगे इस स्मार्टवॉच की कीमत और खासियत के बारे में बताते हैं।
स्पेसिफिकेशन
Pebble Cosmos Bold Pro स्मार्टवॉच कंपनी की लग्जरी वॉच में शामिल है। इस वॉच के डिस्प्ले की डिजाइन राउंड शेप में है। इस स्मार्टवॉच में ग्राहकों को ब्लूटूथ कॉलिंग और कॉल रिसीव करने की सुविधा दी गआ है। खास बात यह है कि, इस स्मार्टवॉच को आईफोन और एंड्रॉयड दोनों फोन के साथ यूज किया जा सकता है। पेबल ने अपने इस नए वॉच में गूगल असिस्टेंट और एपल सिरी का भी सपोर्ट दिया है। वहीं हेल्थ फीचर्स की बात करें तो आपको इसमें SpO2 मॉनिटरिंग, डायनेमिक हार्ट रेट ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। इसके अलावा Pebble Cosmos Bold Pro में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए है। इसके साथ ही वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इस वॉच को IP67 की रेटिंग मिली है। आपको बता दें, इस स्मार्टवॉच में यूजर्स को 260mAh की बैटरी दी जा रही है। वहीं कंपनी ने अपने इस वॉच को लेकर दावा किया है कि, एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह स्मार्टवॉच 7 दिनों तक चलेगा। यह स्मार्टवॉच आपको मेटल बॉडी के साथ मिल रहा है, जिसकी स्ट्रैप को आप आसानी से बदल सकते हैं।

कीमत और कलर
Pebble Cosmos Bold Pro की कीमत की बात करें तो कंपनी ने अपने इस लग्जरी वॉच की कीमत 3000 रुपये से भी कम रखा है। अगर आप भी इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो मात्र 2,799 रुपये खर्च कर आप इसे कंपनी की साइट से खरीद सकते है। Pebble Cosmos Bold Pro के कलर की बात करें तो इसमें आपको मेटल ब्लैक, मेटल सिल्वर , मेटल गोल्ड और गनमेटल कलर के ऑप्शन मिल रहे हैं। जिसे आप अपनी पसंद के अनुसार ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








