Pebble की ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ दो नई स्मार्टवॉच लॉन्च, फीमेल हेल्थ के साथ इन फीचर्स से लैस, जानें कीमत
स्मार्टवॉच ब्रांड Pebble ने अपनी दो नई वॉच Pebble Diva और Pebble Celia को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। ये दोनों स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट के साथ आ रही हैं। कंपनी ने इसे खासकर महिलाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। जिससे महिलाएं इस वॉच की मदद से मेन्स्ट्रुअल साइकल और ओव्यूलेशन पीरियड को भी ट्रैक कर सकेंगी। इसके साथ ही इसमें आपको कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स भी मिल रहे हैं। तो आईए आपको इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच की फीचर से लेकर इसके स्पेक्स तक के बारे में आगे विस्तार से बताते हैं।
Pebble Diva , Pebble Celia की खूबियां
Pebble के इन दोनों स्मार्टवॉच में यूजर्स को राउंड डायल मिल रहा है। जो 1.32 इंच एचडी डिस्प्ले के साथ फुल टच इंटरफेस और 600 निट्स ब्राइटनेस के साथ आएगा। इसके अलावा इस नई वॉच में नेक्स्ट जेन ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। Pebble Diva में गोल्ड और सिल्वर एक्सेंट का रोटेटिंग क्राउन मिल रहा है, तो वहीं Celia को दोहरे बटन वाले पिंक गोल्ड डायल डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इन दोनों स्मार्टवॉच के फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लड प्रेशर मॉनिटर के लिए SpO2 सेंसर, हार्ट रेट, Zen मोड और स्लीप ट्रैकर फीचर्स मिल रहा है। साथ ही इसमें स्मार्ट रिमाइंडर, क्लॉक, कैलेंडर, वर्ल्ड क्लॉक, वेदर अपडेट, कैलकुलेटर और कस्टमाइजेबल वॉच फेस जैसे लेटेस्ट फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

इसके अलावा महिलाओं के लिए इसमें मेन्स्ट्रुअल साइकल और ओव्यूलेशन पीरियड जैसे हेल्थ ट्रैकिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह वॉच मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड के साथ आ रहे हैं। इनके बैटरी बैकअप की बात करें तो कंपनी का दावा है कि, वॉच को ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ 2 दिन और बिना कॉलिंग के 7 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
Pebble Diva और Celia की कीमत
Pebble Diva और Celia स्मार्टवॉच प्रीमियम मैटेलिक, लेदर ऑप्शन और सॉफ्ट सिलिकॉन के साथ कई स्ट्रैप ऑप्शन में आती है। जिसमें आपको मेटल गोल्ड, आइवरी लेदर , सैल्मन पिंक और पर्ल व्हाइट कई ऑप्शन देखने को मिलेंगे। दोनों स्मार्टवॉच को एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर 2,999 रुपये और 3,699 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








