Home
Gadgets

Pebble ने ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ दो स्मार्टवॉच भारत में किया लॉन्च, कीमत 2 हजार से भी कम

Pebble ने ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ दो स्मार्टवॉच भारत में किया लॉन्च

Pebble Frost Pro Smartwatch: स्मार्टवॉच ब्रांड पेबल ने एक साथ अपने दो नए स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च किया है। जिसमें Pebble Frost Pro और Pebble Crest शामिल हैं। कंपनी ने अपने पेबल फ्रॉस्ट प्रो को 2 हजार से भी कम कीमत के साथ भारतीय बाजारों में इसे उतारा है। वहीं पेबल क्रेस्ट फ्रॉस्ट प्रो से थोड़ा महंगा पड़ेगा। इन लेटेस्ट स्मार्टवॉच में यूजर्स को हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर्स और SpO2 मॉनिटर जैसे लेटेस्ट हेल्थ ट्रैकर फीचर मिल रहे हैं। तो आइए आपको इन नए स्मार्टवॉच के फीचर और कीमत के बारे में आगे डिटेल्स बताते हैं।

Pebble Frost Pro और Pebble Crest की खूबियां

Pebble Frost Pro में कंपनी 1.96 इंच का डिस्प्ले दे रही है। इसमें रेक्टेंगुलर डायल, मैटेलिक बॉडी और रोटेटिंग क्राउन मिल रहा है। वहीं Pebble Crest स्मार्टवॉच को 2.02 इंच के आईपीएस एचडी डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। जिसमें पिक्सल रेजोल्यूशन और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस मिल रहा है। ये दोनों लेटेस्ट स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट के साथ आ रही हैं। यह स्मार्टवॉच एक सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ आती है।
इस नए स्मार्टवॉच को लेकर कंपनी का कहना है कि, इन दोनों स्मार्टवॉच में डाइरेक्ट कॉल रिसीव करने की सुविधा दी गई है। खास बात यह है कि, Pebble Frost Pro और Pebble Crest को आईओएस और एंड्रॉयड डिवाइस दोनों के साथ कनेक्ट किया जा सकेगा।

इन दोनों स्मार्टवॉच में हेल्थ मॉनिटर और एक्टिविटी ट्रैकर्स का सपोर्ट दिया गया है। जिसमें हार्ट रेट ट्रैकिंग, SpO2 मॉनिटरिंग, स्लीप मॉनिटरिंग और ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग फीचर शामिल हैं। इसके अलावा इस स्मार्टवॉच में कई स्पोर्ट्स मोड और वॉच फेसेस भी शामिल हैं।

Pebble ने ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ दो स्मार्टवॉच भारत में किया लॉन्च

वहीं इनकी बैटरी बैकअप की बात करें तो Pebble Frost Pro में वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 250 mAh की बैटरी दी गई है। जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि, यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ 5 दिनों तक और बिना ब्लूटूथ कॉलिंग के 7 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं Pebble Crest स्मार्टवॉच में 240mAh बैटरी मिल रही है। जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि, यह ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ 5 दिनों तक और बिना कॉलिंग के 7 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Pebble Frost Pro और Pebble Crest की कीमत

Pebble Frost Pro को कंपीन ने जेट ब्लैक, विंटर ब्लू, सैलामैंडर ऑरेंज और स्टार लाइट चार कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। जिसकी कीमत 1,999 रुपये तय की गई है। वहीं Pebble Crest को जेट ब्लैक, मिडनाइट ब्लू, सैलामैंडर ऑरेंज और सनराइज येलो चार कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। जिसकी कीमत 2,499 रुपये तय की गई है। इन दोनों वॉच को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से यूजर्स खरीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Pebble has simultaneously launched two of its new smartwatches in India. Which includes Pebble Frost Pro and Pebble Crest. The company has launched its Pebble Frost Pro in the Indian markets with a price of less than 2 thousand.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X