Pebble Frost Smartwatch भारत में हुआ लॉन्च, जानें इसकी कीमत

Pebble Frost Smartwatch launched in India: 1.87 इंच IPS टच स्क्रीन वाली Bluetooth कॉलिंग के साथ Pebble Frost Smartwatch भारत में लॉन्च की गई है। इसका डिजाइन Apple वॉच के समान है। इस स्मार्टवॉच में Bluetooth कॉलिंग और फिटनेस ट्रैकिंग जैसे हार्डवेयर बेस्ड फंक्शनलिटी है। देखा जाए तो Apple वाच से ज्यादा अफोर्डेबल है। यह स्मार्टवॉच भारत में अन्य स्मार्टवॉच की बढ़ती रेंज का एक हिस्सा है जो Bluetooth कनेक्टिविटी बनाए रखता है और स्मार्टफोन से कनेक्शन बनाए रखता है।
जानें भारत में कितनी है Pebble Frost Smartwatch किमत
हाल ही में भारत में कई तरह के स्मार्टवॉच मार्केट में देखने को मिल रहे हैं। Pebble Frost Smartwatch भी उनमें से एक है जो लोगों को काम प्राइस रेंज में ज्यादा फायदा देगा।
भारत में Pebble Frost Smartwatch की किमत 1,999 रूपये है, जो Flipkart पर अभी खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह स्मार्टवॉच चार रंगों में उपलब्ध है - ब्लैक, ब्लू, ग्रे और ऑरेंज।
Boat, Noise और Fire-Boltt जैसी कंपनियों को टक्कर देने वाला Pebble Frost Smartwatch इसके कलर स्क्रीन और Bluetooth कालिंग जैसे फीचर के साथ लोगों के लिए काफी अफोर्डेबल है।
Apple के स्मार्टवॉच की तरह दिखता है Pebble Frost
Apple और Pebble Frost Smartwatch दिखने में समान है। इसके एलिमेंट की बात करें तो स्मार्टवॉच में क्राउन है और राइट साइड में स्ट्रैप, साथ ही एक स्मार्ट स्क्रीन है।
Pebble Frost Smartwatch में 1.87 इंच IPS टच स्क्रीन है, साथ ही 100 वॉच फेसेस के साथ Bluetooth कालिंग की सुविधा उपलब्ध है। इस स्मार्टवॉच को डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस होने की IP67 की रेटिंग प्राप्त हुई है। हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, स्टेप और स्लीप ट्रैकिंग जैसी फिटनेस और हेल्थ ट्रैकिंग फीचर भी उपलब्ध है।
Pebble Frost Smartwatch में यह भी है मौजूद
Pair करने के बाद स्मार्टवॉच में नोटिफिकेशन देखा जा सकता है, और इसमें हैंड्स फ्री स्पीकर सिस्टम का भी फीचर उपलब्ध है। Bluetooth कॉल फंक्शनलिटी के जरिये आप किसी को भी कॉल लगा सकते है या उसे रिसीव कर सकते है। साथ ही इसमें कैलेंडर, कैलकुलेटर और म्यूजिक कंट्रोल जैसे कई टूल मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications







