Home
Gadgets

Philips ने इंडियन मार्केट में उतारे धमाकेदार बड्स, दमदार फीचर्स के साथ मिलेगा बेस्ट म्यूजिक एक्सपीरियंस

फैमस ऑडियो ब्रैंड Philips ने इंडियन मार्केट में अपने नए ऑडियो प्रोडक्ट्स की एक बड़ी रेंज को लॉन्च कर दिया है। साथ ही कंपनी ने नए TWS ईयरबड्स और हेडफोन को भी लॉन्च किया है। कंपनी ने नए लाइनअप में 4 ट्रू वायरलेस स्टीरियो बड्स और एक ऑन-इयर हेडफोन को पेश किया है। आइए इन बड्स की कीमत से लेकर बाकी डिटेल्स के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Philips TAT1108

कंपनी ने इन बड्स को 6nm डायनामिक ड्राइवर्स के साथ पेश किया है, जो कि बैलेंस्ड ऑडियो परफॉर्मेंस के साथ अच्छी क्वालिटी भी देते हैं। इन बड्स में AI पावर्ड माइक्रोफोन दिए गए हैं। इन्हें IPX4 रेटिंग मिली है। बात करें इन बड्स की पावर की तो फुल चार्ज होने के बाद ये बड्स 15 घंटे का प्लेटाइम देते हैं। आप इन्हें ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर में खरीद सकते हैं। इन बड्स को कंपनी ने मात्र 3,599 रुपये की कीमत पर उतारा है।

म्यूजिक लवर्स के लिए Philips ने लॉन्च किए बेहतरीन बड्स

Philips TAT1179

ENC फीचर के साथ आने वाले इस मॉडल में 45 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम मिलता है। ये बड्स 10mm ड्राइवर्स और IPX4 रेटिंग के साथ आते हैं। इन बड्स में 4 माइक्रोफोन्स दिए गए हैं, जिससे ये अच्छा कॉलिंग एक्सपीरियंस प्रोवाइड करते हैं। इन बड्स को आप डीप ब्लैक, ब्राइट वाइट, रेड महोगनी और बेलुगा समर में खरीद सकते हैं। इनकी कीमत मात्र 3,099 रुपये है।

Philips TAT1209

इन बड्स में डायनामिक बास बूस्ट फीचर के साथ 10mm ड्राइवर्स दिए गए हैं। ये बड्स फुल चार्ज होने के बाद 18 घंटे तक का प्लेटाइम देते हैं। इनमें कस्टमाइजेबल सिलिकॉन इयरटिप्स मिलते हैं और टच कंट्रोल के साथ वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट दिया गया है। इन्हें आप मात्र 2,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

Philips TAT1169

इनमें आपको 12mm ड्राइवर्स मिलेंगे। साथ ही इनमें AI पावर्ड ENC के साथ क्लियर वॉइस कॉलिंग का फायदा मिल रहा है। इनमें 60ms लो लेटेंसी के साथ IPX4 वाटर रेसिस्टेंस मिल रहा है। आप इन्हें डीप ब्लैक, सन आयरन और रियल टील कलर ऑप्शंस में खरीद सकते हैं। इनकी कीमत 2,399 रुपये रखी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Famous audio brand Philips has launched a large range of its new audio products in the Indian market.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X