कार से कहीं भी जाए घूमने टायर की हवा नहीं होगी कम, मिनटों में भर देगी यह डिवाइस
जब हम अपने घर से बाहर निकलते हैं तो कभी-कभी गाड़ी के टायर में हवा कम लगता है तो हम सभी पास के पेट्रोल पंप पर चले जाते हैं क्योंकि वहां पर फ्री में हवा भरी जाती है. लेकिन भारी भीड़ के कारण हमारा समय काफी खराब चला जाता है. इमरजेंसी में हम मोटर गैरिज में जाते हैं जहां हवा डालने के लिए पैसे देने पड़ते हैं. यह सुनने में काफी छोटी चीज लगती है, लेकिन करने में काफी मुश्किल होती है. आज हम आपको एक ऐसे डिवाइस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपका काम बिल्कुल आसान हो जाएगा. टायर में हवा डलवाने के लिए आपको यहां-वहां नहीं भटकना पड़ेगा. आप बड़ी आसानी से खुद ही हवा भर सकते हैं.

Portronics Vayu Portable Tyre Inflator की कीमत सिर्फ 2,899 रुपये है. यह एक मोटर चालक के टूलबॉक्स के लिए एक योग्य अतिरिक्त के रूप में भी उपयोगी साबित होता है. Portronics Vayu 12 महीने की वारंटी के साथ आता है. इसे लेने के बाद आप को किसी भी पेट्रोल पंप या गैरिज पर लाइन लगाने की जरुरत नहीं होने वाली है.
Portronics Vayu में एलईडी डिस्प्ले
बता दें कि Portronics Vayu का उपयोग कार, मोटरसाइकिल, साइकिल और यहां तक कि बॉल के लिए भी किया जा सकता है. यह कई कार्यक्षमता के नोजल के साथ आता है और यह presta valve adapter पर आधारित है. इसके साथ लगे एलईडी डिस्प्ले से आप को फुलाए जाने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी. एक 4000mAh की बैटरी वायु को शक्ति प्रदान करती है और यह 50W की पॉवर का उत्पादन करती है.

Portronics Vayu में चार मोड
बता दें कि Portronics Vayu में चार मोड हैं जिसका अर्थ है कि जिस पर हम क्लिक करेंगे, उसके हिसाब से उसमें हवा भरा जाएगा. वहीं कार के टायरों को यह 9 मिनट में हवा भर देगा. वायु को USB-C के माध्यम से चार्ज किया जा सकता है और यह कंपनी के अनुसार 150 psi तक बढ़ा सकता है.
इसे भी पढ़ें : Nokia ने लॉन्च किया स्मार्टफोन, Mobile के अंदर लगा Earphones, कीमत भी कम
फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन पर है उपलब्ध
Portronics Vayu टायर को पंप करते समय दबाव का स्वतः पता लगा सकता है और उसे सीमा तक पहुंचने पर रुक सकता है, हालांकि यूजर इनफ्लेशन प्रोसेस को मैन्युअली एडजेस्ट कर सकते हैं. Portronics Vayu भारत में फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ ऑफलाइन भी उपलब्ध है.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications