Home
Gadgets

साफ सफाई होगी आसान, आ गया पावरफुल पोर्टेबल वैक्यूम क्लीनर; पोर्ट्रोनिक्स ने लॉन्च किया MopCop 4

Portronics MopCop 4: पोर्ट्रोनिक्स ने अपना नया पोर्टेबल वैक्यूम क्लीनर MopCop 4 लॉन्च किया है। यह कंपनी की पोर्टेबल वैक्यूम क्लीनर सीरीज का चौथा और अब तक का सबसे एडवांस मॉडल है।

यह क्लीनर खासतौर पर घर, कार और फर्नीचर की सफाई को आसान और तेज बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें कई खास फीचर्स दिए गए हैं, जो आपके मुश्किल से मुश्किल काम को आसान बना सकते हैं। इसके फीचर्स, कीमत और अवेलेबिलिटी के बारे में यहां बताने वाले हैं।

आ गया पावरफुल पोर्टेबल वैक्यूम क्लीनर

कॉरडेड और कॉर्डलेस ऑप्शन

MopCop 4 में 2-इन-1 फीचर है, इसे आप इनबिल्ट 2000mAh रिचार्जेबल बैटरी से वायरलेस चला सकते हैं। इसे कार के सिगरेट लाइटर सॉकेट से कनेक्ट कर सीधे भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका मतलब है, चाहे घर हो या कार, सफाई में कोई रुकावट नहीं आएगी।

शक्तिशाली सक्शन और स्मार्ट फीचर्स

इसमें 18,000 Pa की सक्शन पावर है, जो कारपेट, फर्नीचर और कार सीटों से धूल, मिट्टी और पेट एनिमल्स के बालों को आसानी से हटा देती है। इसमें ब्लोअर मोड भी है, जो तंग जगहों और नाजुक सतहों की सफाई में मदद करता है। इसका HEPA फिल्टर हवा को साफ रखता है और एलर्जी से परेशान लोगों के लिए फायदेमंद है। एक बटन से डस्ट कंटेनर खाली किया जा सकता है। इसमें दो स्पीड मोड दिए गए हैं, जो कि लाइट एंड डीप क्लीनिंग के लिए हैं।

सफाई को बनाएगा आसान

इसमें एक डिजिटल LED डिस्प्ले है जो बैटरी और सक्शन लेवल की जानकारी देता है। साथ ही इसमें टॉर्च भी है जिससे अंधेरे कोनों में भी सफाई आसान हो जाती है। इसका डिजाइन हल्का और ग्रिप आरामदायक है, जिससे इसे एक हाथ से भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

मल्टीपर्पज अटैचमेंट्स

MopCop 4 के साथ आपको कई अटैचमेंट्स मिलते हैं। सक्शन नोजल, ब्रश, फ्लोर ब्रश और एक्सटेंडेड होज से आप फर्श, सोफा, कीबोर्ड और कार की सफाई बड़ी आसानी से कर सकते हैं।

कीमत, अवेलेबिलिटी और वारंटी

MopCop 4 की कीमत 2,749 रुपये है। यह पोर्ट्रोनिक्स की वेबसाइट, अमेजन, फ्लिपकार्ट और अन्य ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है। इसके साथ 12 महीने की वारंटी भी मिलती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X