Home
Gadgets

UV लाइट से एक्सेसरीज को सैनिटाइज़ करने वाला डिवाइस हुआ लॉन्च

कोरोना वायरस यानि कोविड-19 के इस दौर में अपनी और अपने प्रियजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, एहतियात बरतना ही एक मात्र उपाए है। लेकिन, हम अक्सर अपने दैनिक क़ीमती सामान को साफ करने के महत्व को अनदेखा करते हैं, जैसे कि फोन, गहने, चाबियाँ, पर्स, आदि, जो वायरस-वाहक होने की संभावना रखते है।

UV लाइट से एक्सेसरीज को सैनिटाइज़ करने वाला डिवाइस हुआ लॉन्च

इसी के समाधान के लिए इनोवेटिव एवं पोर्टेबल डिजिटल मार्केट की कंपनी पोर्ट्रोनिक्स ने PuriFi 102 - एक बहु-कार्यात्मक यूवी स्टरलाइज़र लॉन्च किया है। यह स्टरलाइज़र आपके एक्सेसरीज को 99% बैक्टीरिया और जर्म्स से डिसइंफेक्ट कर सकता है, और इस तरह आप गैजेट्स से होने वाले इन्फेक्शन से बच सकते है।

UV लाइट से होगा सैनिटाइजेशन

अल्कोहल-आधारित सैनिटाइज़र और स्प्रे के नियमित उपयोग से आपके व्यक्तिगत सामान को नुकसान हो सकता है। PuriFi 102 डुअल UV लाइट्स UV-C और UV-A पर काम करता है और आपके दैनिक कीमती सामान को सुरक्षित रूप से साफ रखने में मदद करता है इसकी मदद से आप आसानी से एक बार में कई उत्पादों को बॉक्स में रख उन्हें सैनिटाइज कर सकते है। डिवाइस के दोनों तरफ यूवी लैंप और एक इनबिल्ट ओजोन फ़ंक्शन है जो 360 डिग्री डिसइंफेक्ट करता है। यूवी किरणों से आंखों और त्वचा की रक्षा के लिए यह बॉक्स पूरी तरह से बंद होने पर ही UV लाइट उत्सर्जन शुरू कर उन्हें सैनिटाइज करता है।

सुपर स्टरलाइज़र होने के नाते, PuriFi 102 उपयोगकर्ता की पसंद के आधार पर 2 डिसइंफेक्ट मोड के साथ आता है। इसके 10-मिनट स्टरलाइज़ेशन मोड से आप केवल 10 मिनट में किसी भी सामान को डिसइंफेक्ट कर सकते है। जबकि इसका 30-मिनट स्टरलाइज़ेशन मोड ज्यादा गहरी तरह से स्टरलाइज करता है, और यह उन लोगों के लिए अनुकूल है जो अधिक गहन सफाई चाहते है। उपयोगकर्ता अपनी पसंद और और समय के अनुसार स्टरलाइज़र मोड का उपयोग कर सकते है।

10W वायरलेस चार्जर के साथ आएगा डिवाइस

यह डिवाइस एक 10W वायरलेस चार्जर के साथ आता है जो आपको दोगुना फ़ायदा देता है। चार्जर बॉक्स के ऊपर चिह्नित है, बस फोन को बॉक्स के ऊपर रखें, और बिना किसी परेशानी के फ़ोन को आसानी से चार्ज करे। सभी पोर्ट्रोनिक्स उत्पादों की तरह, PuriFi 102 स्टरलाइज़र बहुत ही लाइट और पोर्टेबल डिवाइस है, जो बिना किसी परेशानी के यात्रा करने के लिए बहुत अनुकूल है; इस डिवाइस को कोई भी कहीं भी आसानी से ले जा सकता है। यह उपकरण अरोमाथेरेपी सुविधा के साथ आता है, जो आपके कीमती सामान को सभी प्रकार की बदबू और गंध आधारित कीटाणुओं से भी दूर रखता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Portronics, an innovative and portable digital marketplace company, has launched PuriFi 102 - a multi-functional UV sterilizer. This sterilizer can disinfect your accessories with 99% of bacteria and germs, and thus you can avoid infection with gadgets.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X