बजट फ्रेंडली पावर बैंक: 2,000 रुपये से कम में खरीदें ये दमदार बैटरी वाले लेटेस्ट Power Bank, यहां देखें लिस्ट
अगर आप भी किसी ऐसे एरिया में रहते हैं, जहां पावर कट होना आम सी बात है और आप अपने डिवाइस जैसे स्मार्टफोन्स, स्मार्टवॉच को ठीक से चार्ज नहीं कर पाते हैं। तो यहां हम आपके लिए हाल ही में लॉन्च हुए पावर बैंक की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनमें 10,000mAh से लेकर 20,000mAh की बैटरी दी गई है।
साथ ही इन्हें आप 2,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीदकर अपने घर ला सकते हैं और इनमें मिलने वाली सुविधाएं भी कमाल की है। आइए 2,000 रुपये से कम कीमत में मिलने वाले लेटेस्ट पावर बैंक की लिस्ट देख लेते हैं।

2,000 रुपये से कम कीमत में आने वाले Power Bank
Boult AmpVault V10
Boult AmpVault V10 पावर बैंक को कंपनी ने 10,000mAh की बैटरी कैपेसिटी के साथ पेश किया है। इसमें 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट शामिल है। पावर बैंक में कैपेसिटी कम होने की वजह से यह ज्यादा पोर्टेबल है, जिसे आप अपनी पॉकेट में आसानी से कैरी कर सकते हैं।
पावर बैंक में शॉर्ट सर्किट प्रोटेक्शन और स्मार्ट शटडाउन के साथ कई सेफ्टी फीचर्स का सपोर्ट मिल रहा है, जो कि चार्जिंग के समय सेफ्टी को सेट करते हैं। आप इसे मात्र 1099 रुपये की कीमत पर खरीद कर अपने घर ला सकते हैं।
Portronics Power Shutter
इस चार्जिंग डिवाइस का लुक कैमरा जैसा है। ये पोर्टेबल होने के साथ साइज में कॉम्पेक्ट भी है। कंपनी ने इस डिवाइस में एक लेनयार्ड केबल भी जोड़ा है, जिसकी मदद से इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। यह देखने में किसी पॉइंट एंड शूट कैमरा जैसा नजर आता है।
इस पावर बैंक को पावर देने के लिए 10,000mAh की बैटरी कैपिसिटी के साथ जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि यह पावर बैंक कम से दो बार फोन को चार्ज कर सकता है। Portronics Power Shutter पावर बैंक एंड्रॉयड और iOS दोनों फोन के साथ कम्पैटिबल है। इसमें LED इंडीकेटर भी दिया गया है, जिससे की इसके बैटरी स्टेटस का पता लगाया जा सकता है। चार्जिंग के लिए इसमें टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इस चार्जिंग डिवाइस को आप मात्र 1699 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।
Boult AmpVault V20
AmpVault V20 को कंपनी ने 20,000mAh की बैटरी कैपिसिटी के साथ पेश किया है। कंपनी का दावा है कि 20,000mAh की बैटरी कैपिसिटी के साथ यह पावर बैंक iPhone 15 जैसे डिवाइस को 4.9 बार, OnePlus Nord को 6 बार और Samsung Galaxy S24 को 4.1 बार तक चार्ज कर सकता है।
इसमें आपको 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इस पावर बैंक में एलईडी डिजाइन डिस्प्ले और ओवरकरंट प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। आप इस लेटेस्ट पावर बैंक को मात्र 14,99 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








