Home
Gadgets

अक्टूबर में लॉन्च हुए दमदार और सस्ते ईयरबड्स, इस फेस्टिव सीजन किसे चुनेंगे आप?

इस अक्टूबर के महीने में कई सारे सस्ते ईयरबड्स लॉन्च हुए हैं, जो कि कम दाम में बेहतरीन परफॉर्मेंस देते हैं। इतना ही नहीं इन बड्स में दमदार बैटरी लाइफ का सपोर्ट भी आसानी से मिल जाएगा। अगर आप इस फेस्टिवल सीजन में सस्ते और अच्छे ईयरबड्स खरीदना चाहते हैं, तो हम आपके लिए कुछ बड्स की लिस्ट लेकर आए हैं।

इस फेस्टिव सीजन किस बड्स को चुनेंगे आप

Unix Wings TWS Earbuds (UX-W4)

Unix ने भारत में हाल ही में अपने नए ईयरबड्स Wings TWS Earbuds (UX-W4) लॉन्च किए हैं। यह ईयरबड्स 6 महीने की वारंटी ऑफर करते हैं। इन बड्स में दमदार साउंड के लिए 13mm के डायनामिक ड्राइवर्स लगे हैं। इनमें दमदार बास के साथ एक इमर्सिव और ऑथेंटिक साउंड एक्सपीरियंस मिलता है। इनमें डुअल माइक्रोफोन और टच कंट्रोल हैं, जिसमें आसानी से हैंड्स फ्री कॉलिंग, म्यूजक मैनेजमेंट और मोड स्विच किए जा सकते हैं।

अक्टूबर में लॉन्च हुए दमदार और सस्ते ईयरबड्स

धूल और पानी से सुरक्षा के लिए ये बड्स IPX5 रेटिंग के साथ आते हैं। कंपनी का कहना है कि ये बड्स एक बार चार्ज होने पर 40 घंटे तक लगातार HD साउंड प्लेबैक प्रदान करते हैं और इसमें 200 घंटे का स्टैंडबाय टाइम मिलता है। आप इन बड्स को कंपनी की ऑफिशियल साइट्स से 999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

itel Rhythm

कंपनी इन बड्स को हाल ही में लेकर आई है, जिनमें दमदार ऑडियो क्वालिटी के लिए 10mm के बेस बूस्ट ड्राइवर्स मिल रहे हैं। इन बड्स में 360 डिग्री बेस टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट शामिल है और इनकी रेंज 10 मीटर है।

बड्स में आपको टच कंट्रोल और वॉइस असिस्टेंट भी मिलेगा। ये बड्स धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IPX5 रेटिंग प्राप्त हैं। दोनों बड्स में 28-28mAh की बैटरी लगी है, जिसका चार्जिंग केस 400mAh की बैटरी से लैस है। इन बड्स को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये सिंगल चार्ज पर 30 घंटे तक चलने जितने चार्ज हो सकते हैं। इन बड्स को आप मात्र 899 रुपये की कीमत पर खरीद कर अपने घर ला सकते हैं।

Boult TWS बड्स K10 और W10

Boult W10 TWS: बोल्ट के लेटेस्ट W10 मॉडल हाई क्वालिटी और बेस्ट ऑडियो एक्सपीरियंस के साथ लॉन्च हुए हैं। इनमें आपको ब्लूटूथ 5.4 के साथ कॉल और गेमिंग के लिए सीमलेस कनेक्टिविटी मिल रही है। इतना ही नहीं, ये बड्स मूवी, गेम और हाई क्वालिटी ऑडिटो ट्रैक के लिए क्लियर ऑडियो साउंड क्वालिटी की सुविधा दे रहे हैं।

ये बड्स आपको 55 घंटे का प्लेबैक टाइम देंगे। W10 बड्स में फास्ट चार्जिंग सिस्टम भी मौजूद है, जिससे 10 मिनट की चार्जिंग पर आप पूरे 150 मिनट का प्लेबैक मिलता है। इनमें 13mm ड्राइवर्स और बूमएक्स टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलेगा, जिसकी वजह से बहुत अच्छा और गहरा साउंड आएगा।

Boult K10 TWS: यह बड्स उन लोगों के लिए है, जो अधिक कॉम्पैक्ट और स्लीक डिजाइन चाहते हैं। इनमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4 का इस्तेमाल किया गया है। बास ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए बूमएक्स टेक्नोलॉजी मिल रही है। पसीने और हल्के पानी के छींटों से बचाव के लिए ये बड्स IPX5 रेटिंग के साथ आते हैं।

बात करें इन बड्स की पावर क्वालिटी की तो इनमें आपको 50 घंटे की बैटरी लाइफ देने का वादा किया गया है। इसमें यूजर्स को 45ms की अल्ट्रा लो लेटेंसी प्रदान करने के लिए कॉम्बैट गेमिंग मोड मिलेगा। बात करें दोनों बड्स की कीमत की तो K10 बड्स को मात्र 1,099 रुपये की शुरुआती कीमत और W10 बड्स को सिर्फ 799 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are also looking for cheap and powerful buds this festive season, then here we have brought a list of some buds for you.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X