Home
Gadgets

OnePlus Pad की 28 अप्रैल से प्री-बुकिंग शुरू, यहां जानें कीमत

OnePlus Pad की 28 अप्रैल से प्री-बुकिंग शुरू, यहां जानें कीमत

OnePlus Pad Pre Booking: अगर आप भी अपने पुराने टैबलेट को बदलना चाह रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी OnePlus अपने नए टैबलेट की प्री-बुकिंग 28 अप्रैल से शुरू कर रही है। इस टैबलेट में आपको दो वेरिएंट मिल रहे हैं। इसी के साथ कंपनी अपने ग्राहकों को इस टैबलेट पर कुछ खास ऑफर भी दे रही है। आइए आपको इस टैब की कीमत के साथ ही साथ इसके फीचर्स के बारे में आगे बताते हैं।

OnePlus Pad के फीचर्स

इस टैबलेट के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 11.61 इंच की LCD डिस्प्ले मिल रही है। जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 2000 पिक्सल है। इस टैबलेट को ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर से लैस किया गया है। इसी के साथ आपको इस टैबलेट में 12GB RAM और 256 GB इंटरनल स्टोरेज भी मिल रहा है। आपको बता दें, OnePlus का यह Pad एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OxygenOS 13.1 UI पर काम कर सकता है। वहीं कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा आपको मिल रहा है। इसी के साथ कंपनी आपको इस पैड में 9510 mAh की बैटरी दे रही है, जो 67W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। मात्र 60 मिनट में यह पैड 90 प्रतिशत तक चार्ज हो ऐसा कंपनी ने दावा किया है। इसी के साथ कनेक्टिविटी के लिए आपको इसमें WiFi 6, बीएलई, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिल रहा है।

ऑफर्स का ले सकते हैं लाभ

कंपनी ने अपने ऑफिशियल साइट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि, ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड धारक EMI और नेट बैंकिंग से पेमेंट कर इसपर 2 हजार रुपये तक का छूट ले सकते हैं। इसके अलावा HDFC, Axis, ICICI , Citi Bank और One Card धारकों को 12 महीने तक बिना किसी ब्याज EMI का लाभ दिया जा रहा है। आपको बता दें, OnePlus Pad को आप Amazon से भी खरीद सकते हैं। वनप्लस के इस लेटेस्ट टैबलेट को आप कंपनी की आधिकारिक साइट पर जाकर बुक कर सकते हैं। जिसकी प्री-बुकिंग 28 अप्रैल दोपहर 12:00 बजे से शुरू कर दी जाएगी।

OnePlus Pad की कीमत

कंपनी ने अपने ऑफिशियल साइट पर इस लेटेस्ट टैबलेट की कीमत का खुलासा किया है। आप इस पैड 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 37,999 रुपये और 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीद कर अपने घर ला सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus is starting the pre-booking of its new tablet from April 28. In which you are getting two variants. Along with this, the company has also disclosed the price of its latest tablet.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X